मानव सुथार: नेट बॉलर से टेस्ट मैच हीरो तक का सफ़र
भारतीय युवा स्पिनर ने अपने डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 7 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता.

राजस्थान के 23 वर्षीय युवा स्पिन गेंदबाज मानव सुथार ने भारत के अफगानिस्तान के ऊपर जीत में अहम भूमिका निभाई। मैच में कुल 7 विकेट लेने वाले मानव की कहानी काफी दिलचस्प है। गुजरात टाइटंस के नेट गेंदबाज से राष्ट्रीय टीम के लिए मैच जिताने वाला प्रदर्शन करने की कहानी ना केवल काफी प्रेरणादायक है जबकि काफी दिलचस्प भी है।
अफगानिस्तान पर जीत में बने टीम के नायक-
भारत की टीम ने अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन के बड़े अंतर से हराया। इस जीत में मानव को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन पर अपनी पारी घोषित कर दी। इस विशाल स्कोर के बाद बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 152 रन पर ढेर हो गई। भारत के लिए जीत के नायक रहे मानव ने 6 विकेट लिए। शुभमन गिल ने अफगानिस्तान को फॉलोऑन देकर फिर से बल्लेबाजी का न्योता दिया। पर अफगान टीम दूसरी पारी में भी 112 रन पर सिमट गई और भारत को एक बड़ी जीत मिली। पूरे मैच में स्पिनर्स ने अपना दबदबा बनाकर रखा। अफगान टीम की दोनों पारियों में 19 विकेट में से 15 विकेट भारतीय स्पिनर्स ने लिए जबकि एक अफगान बल्लेबाज एब्सेंट हर्ट हुआ था। बाएं हाथ के स्पिनर सुथार ने बेहतरीन गेंदबाजी करके टीम को जीत दिलाई।
मानव सुथार की अनोखी एंट्री:
मानव सुथार की हीरो तक की ये कहानी गुजरात टाइटंस के कैंप से शुरू होती है। दरअसल, गुजरात की टीम को बल्लेबाजों के भारतीय पिच पर प्रैक्टिस के लिए एक स्पिन गेंदबाज की जरूरत थी। ऐसा गेंदबाज जो उस पूरे कोरोना काल में टीम के साथ रह सके और टूर्नामेंट में नेट गेंदबाज की भूमिका निभा सके। उस समय कोविड का दौर चल रहा था और बायो बबल के सख्त नियम लागू थे। इन सब में मजेदार बात ये है कि मानव के पहले एक दूसरे गेंदबाज शुभम शर्मा टीम से जुड़ने वाले थे। मगर किसी तरह की देरी के चलते उनकी जगह मानव का नाम चुना गया।
उस समय सहायक कोच आशीष कपूर ने मानव पर विश्वास जताया जिसने आज कामयाबी हासिल की।
गुजरात के कैंप में मानव की कहानी:
मानव जब कैंप से जुड़े और गेंदबाजी की, तो उन्होंने सभी खिलाड़ियों और कोच को हैरान कर दिया। नेट्स में गेंदबाजी के दौरान उनकी गेंदों में लगातार रिवोल्यूशन देखा गया। उनकी गेंद का हवा में घुमाव के कारण बल्लेबाज फ्रंटफुट और बैक फुट दोनों पर खेलने में कठिनाई महसूस कर रहे थे।
वह अपनी कलाई और उंगलियों के दम पर गेंद के साथ शानदार कमाल कर रहे थे। नेट्स में कोच आशीष नेहरा और आशीष कपूर इस प्रतिभा को देखकर काफी प्रभावित हुए। उन्होंने तब ही मानव को देखकर ये सोच लिया था कि इस प्रतिभावान खिलाड़ी में देश के लिए खेलने की क्षमता है।
मानव की ताकत- फ्लाइट और ड्रिफ्ट
मानव सुथार की ताकत उनके गेंद को हवा में घुमाकर बल्लेबाजों को परेशान करना है। साथ ही उनके ड्रिफ्ट से भी बल्लेबाजों को खेलने में पसीने छूट जाते हैं।
उनका अपनी गेंदबाजी पर काफी अच्छा नियंत्रण है। वे ज्यादा वैरिएशन पर ध्यान न देकर पारंपरिक स्पिनर के जैसे गेंदबाजी करते हैं और विकेट चटकाते हैं। राउंड द विकेट से भी वो गेंद के साथ जादूगरी करते हैं।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









