गिरिडीह के तीन स्कूलों में हुई कदाचार मुक्त NEET प्रवेश परीक्षा, 1400 छात्रों ने लिया हिस्सा
रविवार को राज्य में NEET की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. गिरिडीह में भी 1400 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. वहीं डीसी ने खुद परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया.

Giridih, Jharkhand: NEET की प्रवेश परीक्षा रविवार को देश भर में कंडक्ट कराई गई. झारखंड के गिरिडीह जिले मेंभी जिले के करीब 1400 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया. इस दौरान जिले के सिर्फ तीन प्रमुख सरकारी स्कूलों में नीट की परीक्षा कराई गई.
शहर के गिरिडीह हाई स्कूल, पचम्बा हाई स्कूल के साथ सर जेसी बॉस सीएम एक्सीलेंस स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. तीनों स्कूलों में 1 हजार 451 स्टूडेट्स शामिल हुए. डीसी रामनिवास यादव के अनुसार 98.13 प्रतिशत छात्रों ने एग्जाम में हिस्सा लिया.
नीट के एग्जाम को कदाचार मुक्त करने को लेकर जिला प्रशासन हर स्तर पर दिन भर अलर्ट पर रहा. खुद डीसी रामनिवास यादव ने इस दौरान तीनों स्कूलों का निरीक्षण किया. मेडिकल प्रवेश परीक्षा के दौरान छात्रों को कोई परेशानी नहीं हो, इसका खास ध्यान रखा जा रहा था. पेयजल, शौचालय के साथ मेडिकल की टीम इस दौरान तीनों परीक्षा केंद्रों में मुस्तैद रही.
एग्जाम शुरू होने से पहले खुद डीसी रामनिवास यादव ने स्टूडेंट्स से संवाद किया. एग्जाम को लेकर हर जानकारी ली. इधर निरीक्षण के क्रम में डीसी के साथ डीडीसी स्मिता कुमारी, सदर एसडीएम श्रीकांत यशवंत और जिला शिक्षा पदाधिकारी वसीम अहमद और जिला शिक्षा अधीक्षक मयंक राज भी इस दौरान सक्रिय दिखे.
Report By - Manoj
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मवेशी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने बनाया 13 घंटों तक बंधक, विशाल पंचायत और SDPO के हतस्क्षेप के बाद 4 युवक पुलिस के हवाले

रांची के बेड़ों इलाके में फंदे से झूलता मिला महिला का शव, शरीर पर मिले चोट के निशान







