मलय डैम से सिंचाई और पर्यटन विकास को मिलेगी नई रफ्तार, उपायुक्त ने किया निरीक्षण
पलामू के उपायुक्त ने गुरुवार को सतबरवा स्थित मलय डैम से संबद्ध सिंचाई नहर का निरीक्षण किया।

मेदिनीनगर पलामू के उपायुक्त ने गुरुवार को सतबरवा स्थित मलय डैम से संबद्ध सिंचाई नहर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षतिग्रस्त नहर का जायजा लेते हुए कार्यपालक अभियंता, जल पथ प्रमंडल को इसके स्थायी समाधान के लिए सोमवार तक निविदा (टेंडर) प्रकाशित करने का निर्देश दिया, ताकि मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू हो सके और किसानों को निर्बाध सिंचाई सुविधा मिल सके।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मलय डैम में पर्यटन की अपार संभावनाओं पर भी जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को डैम क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया, जिससे इसे पर्यटन के नए केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके।
इसके बाद उपायुक्त ने कृषक पाठशाला का दौरा कर कृषि प्रशिक्षण एवं अन्य गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़कर उनकी आय बढ़ाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
इसके उपरांत मेधा डेयरी प्लांट का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। वहीं स्किल सेंटर पहुंचकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही युवतियों से संवाद किया और उनके द्वारा सीखे जा रहे कौशल का अवलोकन किया। उपायुक्त ने जिला नियोजन सह कौशल विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि प्रशिक्षण पूरा करने वाली युवतियों का अधिक से अधिक संस्थानों एवं उद्योगों में नियोजन सुनिश्चित किया जाए, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
उपायुक्त ने कहा कि सिंचाई, कृषि, कौशल विकास, दुग्ध उत्पादन और पर्यटन के क्षेत्र में समन्वित प्रयासों से पलामू के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

परीक्षा रद्द होते ही झारखंड में बड़ा प्रशासनिक संकट!, खाली हो गईं सैकड़ों कुर्सियां, ठप्प पड़ा सरकारी काम

'सुप्रीम कोर्ट से जीते, पर सिस्टम से हार रहे युवा!', JAP-1 ग्राउंड में दिनभर भटके झारखंड कांस्टेबल भर्ती के 888 अभ्यर्थी







