मोतिहारी में स्टंटबाजी का वीडियो बनाना पड़ा महंगा, वायरल वीडियो के आधार पर युवक गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज के लिए बाइक से खतरनाक स्टंट कर रहा था युवक, पुलिस ने मोटरसाइकिल के साथ दबोचा

Motihari, Bihar : मोतिहारी में सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज पाने के लिए बाइक से स्टंट करना एक युवक को महंगा पड़ गया. पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए स्टंटबाज युवक सुरेंद्र कुमार को उसकी मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया.
जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि मोतिहारी-रक्सौल-छौड़ादानो नहर पथ पर इन दिनों बाइक से खतरनाक स्टंट करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ रही है. स्टंटबाजी के दौरान सड़क पर आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती थी.
वायरल वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने संबंधित युवक की पहचान कर कार्रवाई की और उसे बाइक समेत पकड़ लिया. पुलिस ने कहा कि सड़क पर इस तरह की स्टंटबाजी कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें. ट्रैफिक नियमों के अनुसार सार्वजनिक सड़कों पर बाइक स्टंट करना दंडनीय अपराध है. इससे न केवल स्टंट करने वाले की जान खतरे में पड़ती है, बल्कि राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा भी प्रभावित होती है.
(मोतिहारी से प्रतीक सिंह की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तीन साल के प्यार को मिली मंजिल, परिवार के विरोध के बीच मंदिर में प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी

मोतिहारी नगर निगम में रिशु श्री जैसा टेंडर का महाखेल! 54 लाख से 14 लाख पर पहुंचा डिज्नीलैंड मेला, उठे सेटिंग और बंदरबांट के सवाल!







