नवादा में बड़ा सड़क हादसा ! कोयले से लदा ट्रक सड़क से नीचे जा गिरा, फूट-फूटकर रोने लगा वाहन मालिक
नवादा जिले के नेमदारगंज थाना इलाके में एक बड़ा सड़क हादास हुआ है. जहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क से 10 फीट नीचे जा गिरा. इस हादसे से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है. हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचा ट्रक का मालिक फूट-फूटकर रोने लगा.

Bihar (Nawada): नवादा जिले में आज, 8 फरवरी 2026 (रविवार) को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. जहां कोयले लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क से 10 फीट नीचे जा गिरा. बता दें, यह हादसा जिले के नेमदारगंज थाना इलाके स्थित बरेव मोड़ के पास हुआ है. वहीं इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है.
वहीं, इस हादसे की जानकारी के बाद मौके पर ट्रक मालिक पहुंचा. जहां ट्रक की हालत देख वह छाती पीट-पीटकर रोने लगा. इधर, घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी. और इसी वजह से ट्रक ने वाहन का नियंत्रण खो दिया, जिससे सड़क से 10 फीट नीचे ट्रक जा गिरा और उसके बारहों पहिए ऊपर की ओर हो गए. हादसे के बाद लोगों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी.
हादसे की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके घटनास्थल का जायजा लिया और लोगों से मामले में पूछताछ की. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. और हादसा होने के कारणों का पड़ताल कर रही है. जानकारी के मुताबिक, हादसे में किसी भी तरह की कोई जान-माल की क्षति नहीं हुई है. ट्रक चालक भी सुरक्षित बताया जा रहा है.
इस घटना के संबंध में हमारे संवाददाता ने नेमदारगंज थाना प्रभारी से जानकारी ली, तो उन्होंने बताया कि घटना के बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है. जैसे ही कोई ठोस तथ्य सामने आएगा, उसकी जानकारी दे दी जाएगी. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
रिपोर्ट- सोनू सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में बड़ी कार्रवाई: लापरवाही पर आदापुर थाना के दरोगा विजय कुमार निलंबित

बाढ़ में बख्तियारपुर के न्यू मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख !







