रांची पुलिस में बड़ा फेरबदल: 15 पुलिस पदाधिकारियों का हुआ तबादला, लिस्ट जारी
रांची में एसएसपी राकेश रंजन ने जिलाबल के 15 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है. इसे लेकर पदाधिकारियों के नामों की लिस्ट भी जारी की गई है.

Ranchi News: रांची में कानून व्यवस्था को और मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से SSP राकेश रंजन ने जिला बल के 15 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है. इसे लेकर रांची SSP कार्यालय की तरफ से आदेश भी जारी किया गया है जिसमें सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है. बता दें, जारी आदेश के अनुसार, कई थाना प्रभारियों, ओपी और टीओपी प्रभारियों का फेरबदल किया गया है.
इन 15 पुलिस पदाधिकारियों का हुआ तबादला
जारी सूची में जिन पुलिस पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं उनमें राहे थाना के सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र टुडू को नरकोपी थाना प्रभारी बनाया गया है, कांके थाना से मो. कफील अहमद को बेड़ो थाना का प्रभार सौंपा गया है. सिल्ली थाना से विकास कुमार पासवान को मुरी ओपी प्रभारी बनाया गया है, झारखंड हाईकोर्ट सुरक्षा से दिनेश कुमार ठाकुर को विधानसभा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है, इसके अलावा बरियातू थाना से शिवनारायण तिवारी को ईटकी थाना प्रभारी का पदभार सौंपा गया है, पुलिस केंद्र से गगन कुमार ठाकुर को सिकिदिरी थाना प्रभारी बनाया गया है.
जबकि मोरहाबादी टीओपी प्रभारी दुलाल कुमार महतो को तमाड़ थाना प्रभारी, पुलिस केंद्र से कुंदन कुमार को दशमफॉल थाना प्रभारी, लोअर बाजार से अभिषेक कुमार को राहे थाना प्रभारी, पुलिस केंद्र से राहुल को मोरहाबादी टीओपी प्रभारी, बरियातू थाना से अक्षय कुमार को एदलहादू टीओपी प्रभारी, ईटकी थाना से विवेक कुमार दुबे को चुटूपालू टीओपी प्रभारी (ओरमांझी), एदलहादू टीओपी प्रभारी पूजा विभुति उरांव को हिल टीओपी प्रभारी (सुखदेवनगर), चुटिया यातायात थाना से अवध बिहारी कुंवर को खेलगंव यातायात थाना प्रभारी और नामकुम थाना से धर्मेंद्र कुमार को यातायात थाना प्रभारी पांडरा का नया प्रभारी बनाया गया है.

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड के युवाओं को मिली सरकारी नौकरी: रोजगार मेला में 132 अभ्यर्थियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

रांची में खोरठा भाषा पर पहला राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित, संरक्षण और डिजिटलीकरण पर जोर







