बेगूसराय में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में गांजा किया बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
नशा के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने बडी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है. इसके साथ ही पुलिस ने एक तस्कर को भी अरेस्ट किया है.

Begusarai (Bihar): बेगूसराय में नशा के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. बता दें, यह पूरा मामला जिले के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा गांधी चौक का है. जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को दबोचा है. 
दरअसल, लोहिया नगर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बोलेरो में भारी मात्रा में गांजा लेकर एक तस्कर गुजरने वाला है. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी के दौरान संदिग्ध बोलेरो गाड़ी को रोका गया और इसके बाद पुलिस द्वारा तलाशी ली गई. इस दौरान पुलिस ने गाड़ी से करीब 42 किलो गांजा बरामद किया गया. और मौके से पुलिस ने गांजा तस्कर राहुल चौधरी को गिरफ्तार किया. 
इधर, इस संबंध में सदर हेडक्वार्टर डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर गांजा की डिलीवरी करने जा रहा था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी है और उम्मीद जताई जा रही है कि इस कार्रवाई के बाद गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है.
रिपोर्ट- सुमित कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

भागलपुर में ‘हाफ मर्डर’ का सनसनीखेज मामला, गला काटकर युवक पर हमला; पुलिस पर अनदेखी का आरोप

अपराध कर अपराधियों का बच निकलना अब होगा और भी मुश्किल, शहर के चप्पे चप्पे पर तीसरी आंख से रखी जाएगी नजर







