मोतिहारी में बड़ी कार्रवाई: लापरवाही पर आदापुर थाना के दरोगा विजय कुमार निलंबित
मोतिहारी जिले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने कार्य में लापरवाही बरतने पर बड़ी कार्रवाई करते हुए आदापुर थाना इलाके के दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

Motihari / Bihar (Report By- Pratik Singh): मोतिहारी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कार्य में लापरवाही को लेकर पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने एक बार फिर कड़ा कदम उठाया है. एसपी ने आदापुर थाना क्षेत्र के अनुसंधानकर्ता (दरोगा) विजय कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
बता दें, मामला आदापुर थाना इलाके का बताया जा रहा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद जरूरी कानूनी प्रक्रिया (प्रोसीजर) का सही तरीके से पालन नहीं किया गया, जिसके कारण अभियुक्त को न्यायालय से राहत मिल गई और वह छूट गया.
इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात ने मामले को संज्ञान में लेते हुए दरोगा विजय कुमार को निलंबित कर दिया. साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है. एसपी की इस सख्त कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. हालांकि एसपी के इस कार्रवाई से साफ संदेश दिया गया है कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मुंह बोली बेटी निकली अपनी मां की कातिल, कब्र से निकाली गई महिला की लाश

फूड पॉइजनिंग मामले में पुलिस ने गोलगप्पा दुकानदार को भेजा जेल, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज







