NAXATRA NEWS
RANCHI : JSSC- CGL पेपर लीक केस में बड़ी कार्रवाई की है. CID ने अधिकारी संतोष कुमार मस्ताना को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में बाधा डालने के आरोप में अधिकारी को सीआईडी ने गिरफ्तार किया है. बता दें कि हाईकोर्ट की फटकार के बाद सीआईडी ने सख्ती दिखाते हुए अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है. JSSC CGL पेपर लीक केस में हाईकोर्ट में कल यानि बुधवाार को अहम सुनवाई होगी.









