सुपौल में हथियार तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 गिरफ्तार
सुपौल जिले में पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 तस्करों को दबोच लिया है. इन तस्करों के पास से पुलिस ने कई हथियार भी बरामद की है.

Supaul / Bihar (Report By- Kundan Kumar): सुपौल जिले में अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है इस बीच पुलिस ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी करते हुए अंतरजिला गिरोह के 10 तस्करों को गिरफ्तार किया है. साथ ही उनके पास से पुलिस ने हथियार, कारतूस, 2.08 लाख रुपए नकदी और वाहन बरामद किए हैं.
इधर, इस संबंध में एसपी सरथ आरएस ने प्रेस वार्ता करते हुए जानकारी दी, कि किशनपुर, सुपौल, पिपरा और राघोपुर थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई इस दौरान कुल 5 पिस्टल, 2 देशी कट्टा, 5 अर्द्धनिर्मित पिस्टल, 10 मैगजीन व 7 कारतूस जब्त किए गए. 
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों में रूपम कुमार, प्रभाष कुमार, हर्ष कुमार, विकास कुमार समेत कुल 10 लोग शामिल हैं. फिलहाल पुलिस मामले में छानबीन करते हुए पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है उन्होंने यह भी बताया कि यह अभियान जारी रहेगा.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह पुलिस के समक्ष अपराधी का कबूलनामा: नशीले कैप्सूल खाकर कर सकते हैं किसी का कत्ल भी, देते थे लूटपाट को अंजाम

20 नवंबर 2026 तक बिहार में 5 लाख करोड़ रुपए निवेश का लक्ष्य: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी







