रेलवे की लापरवाही से बड़ा हादसा: मालगाड़ी ने स्कॉर्पियो को 3 किलोमीटर घसीटा, ड्राइवर की चीख से बची जान
रेलवे प्रबंधन की लापरवाही से एक व्यक्ति की जान बाल-बाल बची. स्कॉर्पियो फाटक पार करने के दौरान मालगाड़ी की बोगी लुढ़कती हुई आकर वाहन को धकेलने लग जाती है. किसी प्रकार ड्राइवर कूदकर जान बचाता है.

Jharkhand (Bokaro): रेलवे या डीवीसी प्रबंधन की बहुत बड़ी लापरवाही के कारण रविवार को रेलवे गेट के पास बड़ा हादसा हो गया. कथारा एक नंबर निवासी अमरनाथ रेलवे स्टेशन जा रहे थे. अचानक रेलवे फाटक पार करने के दौरान JH01FT-3824 स्कॉर्पियो तभी अचानक मालगाड़ी की टाली लुढ़कते हुए आई और स्कॉर्पियो को घसीटते हुए करीब 3 किलोमीटर दूर तक ले गई.
ड्राइवर सह मालिक अजय यादव ने बताया कि बोकारो थर्मल रेलवे गेट पास करने के दौरान अचानक पीछे से जोर से धक्के की आवाज आई तब देखा तो मालगाड़ी का डिब्बा धक्का मार रहा था. उन्होंने बताया कि किसी तरह जान बचाते हुए मैं वाहन से बाहर कूदा और चिल्लाने लगा. ड्राइवर के चिल्लाने पर ही आस पास के लोग दौड़कर पहुंचे और भीड़ इकट्ठा हो गई. हादसे के बाद मौके पर जुटे लोग डीवीसी प्रबंधन और रेलवे प्रबंधन पर सवाल खड़े कर रहे हैं.
लोगों का कहना है कि आखिर मालगाड़ी की टाली खिसक कर बाहर कैसे निकल आई? इसका जवाब डीवीसी प्रबंधन या रेलवे प्रबंधन को देना होगा. ग्रामीणों का आरोप है कि ओवरब्रिज को राजनीति का शिकार बनाया गया है. अगर समय रहते ओवरब्रिज चालू कर दिया जाता तो यह घटना रोकी जा सकती थी. लेकिन ओवरब्रिज एक राजनीतिक शिकार बनकर रह गया है. इसी को लेकर ग्रामीण उग्र होकर बंद पड़े ओवरब्रिज को चालू करने पर उतारू हो गए.
जानकारी के अनुसार 3 साल से ओवरब्रीज बनकर तैयार है. उसी के नीचे से रोज बच्चे-स्कूल जाते हैं, लेकिन पुल चालू नहीं किया गया है. हादसे के शिकार अजय यादव की क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो और पटरी से उतरा मालगाड़ी पीछे बंद पड़ा ओवरब्रीज, जिसे चालू करने की मांग पर अड़े ग्रामीण. खबर लिखे जाने तक किसी प्रकार की हताहत होने की सूचना नहीं है.
रिपोर्ट: संजीव कुमार सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

हीटवेव को लेकर झारखंड के इन जिलों में 'येलो अलर्ट', कई जिलों में गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश की संभावना

JPSC से चयनित 63 CDPO और 237 महिला पर्यवेक्षिकाओं को आज नियुक्ति पत्र सौंपेंगे CM हेमंत सोरेन







