प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज की छत गिरने से बड़ा हादसा, सहरसा के दो मजदूरों की मौत, कई की हालत गंभीर
प्रयागराज में एक बड़ा हादसा हुआ जिसमें बिहार के सहरसा जिले के दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है. बता दें, यह हादसा प्रयागराज के फाफामऊ थाना इलाके में हुआ है. जहां अचानक आदर्श कोल्ड स्टोरेज की छत गिर गई.

Sarhasa (Bihar): उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक बड़ा हादसा हुआ जिसमें बिहार के सहरसा जिले के दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है. बता दें, यह हादसा प्रयागराज के फाफामऊ थाना इलाके में शनिवार (21 मार्च 2026) को हुआ है. जहां अचानक आदर्श कोल्ड स्टोरेज की छत गिर गई. जिसके मलबे में कई मजदूर दब गए हैं. 
हादसे में सहरसा जिले के दो मजदूरों की मौत हुई है जबकि कई मजदूर घायल हो गए है जिन्हें इलाज के लिए प्रयागराज के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कोल्ड स्टोरेज में सैकड़ों मजदूर काम करने में जुटे थे इनमें सहरसा जिले के सलखुआ प्रखंड के अलग-अलग गांव के मजदूर भी शामिल हैं वहीं, इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और उनमें चीख-पुकार मच गई. 
हालांकि हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन पहुंची और टीमन ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया. मलबे से निकाले गए घायलों को प्रयागराज के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाद चल रहा है. हादसे की चपेट में आने से कई मजदूरों की हालत गंभीर है.
मृतकों की पहचान सहरसा जिले के बलियार गांव निवासी मसिंद्र सदा (25 वर्ष), पिता- सक्को सदा और ज्योतिष कुमार (21 वर्ष), पिता- नुनुलाल सदा के रूप में हुई है. जबकि घायलों में पप्पू यादव, शिंकू यादव, अंकित कुमार, शिबू यादव, साहुल चौधरी, अमित चौधरी और आशू चौधरी सहित कई मजदूर शामिल हैं. इधर इस घटना की खबर जैसे ही सहरसा के सलखुआ प्रखंड अंतर्गत पिपरा, खरहुरिया और बलियार गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.
मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले और गांव का माहौल गमगीन हो गया. जिन मजदूरों की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है, उनके परिजन लगातार संपर्क साधने की कोशिश कर रहे हैं. हादसे के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है. साथ ही प्रशासन से घायलों के समुचित इलाज, मृतकों के शवों को जल्द उनके गांव पहुंचाने तथा पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की गई है.
रिपोर्ट- इन्द्रदेव
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में ‘शिक्षा का मंदिर’ बना वसूली का अड्डा, TC के नाम पर रिश्वत लेते HM का VIDEO वायरल

मोतिहारी में ‘उड़ान एजुकेशनल एक्सपो’ का भव्य आयोजन, छात्रों को मिला करियर मार्गदर्शन और सम्मान







