नालंदा में CM के काफिले में बड़ा हादसा टला, महिला पुलिसकर्मी ने बचाई बच्ची की जान
नालंदा जिले के में अचानक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले के सामने एक बच्ची आ गई लेकिन मौके पर सुरक्षा में तैनात महिला सुरक्षा कर्मी की बहादुरी और सतर्कता से बच्ची की जान बच गई.

Nalanda (Bihar): नालंदा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. ड्यूटी पर तैनात एक महिला पुलिसकर्मी की सतर्कता और बहादुरी से एक छोटी बच्ची की जान बच गई.
घटना उस समय की है जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत नालंदा कॉलेज से सड़क मार्ग होते हुए भराव पर फ्लाईओवर के उद्घाटन के लिए जा रहे थे. इसी दौरान मुख्यमंत्री का काफिला भैंसासुर देवी रांची रोड स्थित देवी स्थान के पास पहुंचा था.
तभी अचानक एक छोटी बच्ची सड़क पार करने लगी. उसी समय मुख्यमंत्री के काफिले के साथ चल रही एक एम्बुलेंस तेज गति से वहां से गुजर रही थी और बच्ची एम्बुलेंस के काफी करीब पहुंच गई थी. स्थिति बेहद गंभीर हो गई थी और बड़ा हादसा होने की आशंका बढ़ गई थी.
लेकिन तभी ड्यूटी पर तैनात एक महिला पुलिसकर्मी ने सूझबूझ और बहादुरी दिखाते हुए तुरंत दौड़ लगाई और बच्ची को अपनी ओर खींच लिया. महिला पुलिसकर्मी की इस फुर्ती से बच्ची एम्बुलेंस की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई.
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली और महिला पुलिसकर्मी की बहादुरी की जमकर सराहना की. स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर पुलिसकर्मी समय पर बच्ची को नहीं बचाती, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था.लोगों ने महिला पुलिसकर्मी के इस साहसिक कदम को सराहनीय बताते हुए उन्हें सलाम किया.
रिपोर्ट- वीरेंद्र कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी पुलिस के 'सुपर कॉप' इंस्पेक्टर मनीष कुमार का जलवा, साइबर ठगी के 10 लाख वापस कराकर पेश की मिसाल

दिल्ली में ट्रेन के चपेट में आने से कुर्था के एक युवक की मौत, गांव में पसरा मातम







