गिरिडीह में धूमधाम से संपन्न हुआ महा रामनवमी, जय श्री राम के जयकारे से गूंज उठा पूरा शहर
रामनवमी के अवसर पर गिरिडीह जिले के अलग-अलग इलाकों में भगवा ध्वज थामे रामभक्तों का अखाड़ा निकला. लोगों की भीड़ भगवान श्रीराम के जयकारे और जयघोष करते हुए आगे बढ़े,

Giridih News: गिरिडीह में महा रामनवमी का पर्व धूमधाम से संपन्न हुआ. शाम होते ही जिले के अलग-अलग इलाकों में भगवा ध्वज थामे रामभक्तों का अखाड़ा निकला. लोगों की भीड़ भगवान श्रीराम के जयकारे और जयघोष करते हुए आगे बढ़े, इस दौरान पुलिस प्रशासन की टीम भी मौके पर मुस्तैद रही. डीसी रामनिवास यादव और एसपी विमल कुमार और पूरा जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर था. सूबे के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और मेयर प्रमिला मेहरा भी जिला प्रशासन के मंच पर पहुंचे. 
शहर के बड़ा चौक पर अलग-अलग इलाकों से रामभक्तों की भीड़ और झांकियों का समागम हुआ. वहीं इन मनोरम दृश्यों का दीदार के लिए रामभक्तों की भीड़ भी उमड़ पड़ी थी. शहर के अलग-अलग हिस्सों से लोग बड़ा चौक के पास पहुंचे थे. 
अलग-अलग अखाड़ा कमेटी की तरफ से देवी-देवताओं की झांकी निकलीं गई थी जिसमें भगवान राम और माता सीता के साथ उनके सेवक हनुमान के वेश में कलाकार अपनी भूमिका निभाते नजर आए. 
कई झांकियों में रथ पर राम परिवार और हनुमान थे. कईयों के राधा और कृष्ण के निश्चल प्रेम की झांकी थी. तो कइयों में वराह अवतार के रूप में ब्रह्मांड को लिए भगवान वराह अवतार. 

इस दौरान लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए विश्व हिंदू परिषद के नेता शिवपूजन कुमार, भाजपा नेता दिनेश यादव, विनय सिंह, रविंद्र स्वर्णकार, भाजपा नेता निर्भय सिंह, राजेंद्र यादव समेत अन्य भाजपा और हिंदू संगठन के नेता मौके पर मौजूद रहे. जबकि जेएमएम के मंच पर कई जेएमएम नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.
रिपोर्ट- मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में बोडो साईं हॉस्पिटल ने किया रक्तदान सह स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

सारांडा में हो रहें नक्सली हमले में घायल हुआ कोबरा का जवान







