Lucknow Coaching Centre Fire : लखनऊ की कोचिंग में लगी आग से 15 छात्रों की मौत, सुप्रिया श्रीनेट ने उठाए सुरक्षा मानकों पर सवाल
Lucknow Coaching Centre Fire : लखनऊ की कोचिंग सेंटर में लगी आग और इससे हुई 15 मौतों के बाद कई प्रकार के सवाल खड़े हो रहे हैं. भीषण अग्निकांड और 15 बच्चों की मौतों का जिम्मेदार कौन? कब तक की जाती रहेगी सुरक्षा मानकों की अनदेखी?

Lucknow Coaching Centre Fire : लखनऊ कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद सुरक्षा उपायों के अनदेखी के खुलासे सामने आ रहे हैं. लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग सेंटर में लगी आग के बाद 14 से अधिक बच्चों की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. वहीं कुछ छात्र जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदते भी दिखाई दिए. दमकल विभाग को आग पर काबू पाने में करीब एक घंटे का समय लगा. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. कोचिंग सेंटर की इमारत को पूरी तरह सील कर दिया गया है. साथ ही चार आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है. विपक्ष ने मामले की गंभीरता व्यक्त करते हुए सरकार से सवाल किया है. साथ ही आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.
सुप्रिया श्रीनेट ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेट ने लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड पर दुख जताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं सुरक्षा मानकों की अनदेखी का परिणाम हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कई इमारतों में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था और फायर एग्जिट की कमी होती है, जिसके कारण निर्दोष लोगों की जान जोखिम में पड़ जाती है.
उचित जांच के निर्देश
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्होंने अस्पताल में भर्ती बच्चों के हालात की जानकारी ली. सभी का उचित इलाज हो इसका खास ध्यान रखा जा रहा है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा मामले की जांच कराए जाने को लेकर निर्देश दे दिए गए हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: SIT की रिपोर्ट तैयार,CM Yogi को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

नोएडा एयरपोर्ट का बड़ा विस्तार, 1 जुलाई से 12 नए शहरों के लिए शुरू होंगी इंडिगो की फ्लाइट्स







