Lucknow: 71 सीवर मैनहोल होंगे सुरक्षित, बिजली के केबल हटाने के CM योगी ने दिए निर्देश
गलत तरीके से बिछाए गए भूमिगत केबल हटेंगे, कर्मचारियों की सुरक्षा पर रहेगा खास फोकस

लखनऊ में सीवर लाइन के मैनहोलों के बीच से गुजर रहे बिजली के केबल अब हटाए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को इस काम को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य सीवर की सफाई करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा बढ़ाना और भविष्य में होने वाले हादसों को रोकना है।
शहर में ऐसे 71 स्थान मिले हैं, जहां बिजली के भूमिगत केबल सीवर लाइन के मैनहोलों के बीच से निकाले गए हैं। इससे सफाई के दौरान कर्मचारियों को खतरा बना रहता है। साथ ही बिजली लाइन में खराबी आने पर सीवर में मौजूद मीथेन गैस के कारण आग या विस्फोट जैसी घटना भी हो सकती है।
जांच में सामने आया कि कई इलाकों में पहले भूमिगत बिजली के केबल गलत तरीके से बिछा दिए गए थे। जलकल विभाग ने इसकी रिपोर्ट तैयार कर सरकार को दी थी, जिसके बाद इस मामले पर कार्रवाई शुरू की गई। अशोक मार्ग, मौलवीगंज, गणेशगंज, तालकटोरा, राजाजीपुरम और गोमती नगर समेत कई इलाकों में ऐसे मैनहोल चिन्हित किए गए हैं।
बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जहां नया रास्ता उपलब्ध होगा, वहां नए भूमिगत केबल डाले जाएंगे। जिन जगहों पर यह संभव नहीं होगा, वहां दूसरे विकल्प अपनाए जाएंगे। सर्वे पूरा होने के बाद चरणबद्ध तरीके से सभी 71 स्थानों पर यह काम किया जाएगा, ताकि सीवर सफाई व्यवस्था सुरक्षित और बेहतर बन सके।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

UP News: अस्पतालों और होटलों की फायर एनओसी पर CM योगी सख्त, समय से पहले नोटिस के निर्देश

पिलीभीत को आज मिलेगी विकास की नई सौगात, CM योगी करेंगे कई परियोजनाओं की शुरुआत







