Buxar में जयमाला के दौरान आशिक ने दुल्हन को मारी गोली, शादी के मंडप में मचा कोहराम
बिहार के बक्सर जिले में शादी का माहौल तब बिगड़ गया जब आशिक ने दुल्हन को जयमाला के दौरान पेट में गोली मार दी. गोली मारने के बाद वह फरार हो गया. दुल्हन की हालत गंभीर बताई जा रही है.

Bihar (Buxar): बक्सर के मल्लाह टोली में शादी का मंडप सजा था, दुल्हा-दुल्हन जयमाला के लिए स्टेज पर खड़े थे. रस्में चल रही थी, तभी उत्सुकतावश तस्वीर लेते आगंतुकों के बीच से अचानक एक बंदूक दुल्हन की ओर तनता है और एक गोली दुल्हन के पेट में उतार दी जाती है. जब तक कोई समझ पाता गोली चलाने वाला युवक वहां से भाग खड़ा होता है.
गोली चलाने वाले युवक का नाम दीनबंधु बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार दीनबंधु दुल्हन का आशिक है, जो उसकी शादी देख न सका और उसकी जान लेने की सोच उसके मन में घर कर गई. जिसके बाद उसने यह हरकत कर डाली.
गोली लगने के बाद आनन-फानन में दुल्हन - आरती कुमारी - को गोली लगने के बाद अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल ले जाते वक्त दुल्हन ने बेहोशी की हालत में दीनबंधु नाम के युवक का नाम कई बार दोहराया.
जानकारी के मुताबिक बारात उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुलेमानपुर गांव से चौसा आई थी. रात में जयमाला की रस्म चल रहा थी. दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर मौजूद थे और दोनों परिवार सगे संबंधी जयमाल की रस्म देख रहे थे. इसी दौरान एक शख्स मुंह ढक कर स्टेज तक पहुंचा और दुल्हन आरती को गोली मार दी. गोली लगने के बाद आरती स्टेज पर गिर गई और वह बोली कि दिनबंधु ने मुझे गोली मार दिया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार दीनबंधु दुल्हन का पड़ोसी है और यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है. दीनबंधु आरती से एक तरफा प्यार करता था, वह पहले भी आरती की शादी तुड़वाने की कई बार कोशिश कर चुका है. बक्सर के एसपी शुभम आर्य मौके पर पहुंचे और बताया कि घटना कल रात को घटित हुई है. एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. गोली मारने वाले युवक की पहचान कर ली गई है, जिसको पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. वहीं एसपी शुभम आर्य द्वारा दी जानकारी के अनुसार दुल्हन की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.
रिपोर्ट: गिरीशंकर
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

BIHAR BREAKING: भाभी की हत्या का आरोप, देवर दस महिने से जेल में.. भाभी निकली जिंदा

जमीनी विवाद में भाई का दुश्मन बना भाई, खेत से लौट रहे परिवार पर ईंट-पत्थर और कुदाल से हमला






