लॉर्ड्स टेस्ट: न्यूज़ीलैंड जीत से 218 रन दूर, नाथन स्मिथ ने झटके 6 विकेट
इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैंड का पहला टेस्ट पहुंचा रोमांचक दौर में. मैच के दूसरे दिन गिरे 17 विकेट.

इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान में दूसरे दिन भी विकेटों का पतझड़ जारी रहा। टेस्ट मैच के दूसरे दिन भी कुल 17 विकेट गिरे। न्यूज़ीलैंड ने 61/6 से अपनी पहली पारी आगे बढ़ाई। पूरी टीम सिर्फ 113 रन पर सिमट गई। ओली रॉबिन्सन ने 5 विकेट लेकर टीम को 27 रन की बढ़त दिलवाई।
अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी इंग्लैंड ने अच्छी शुरुआत की। बेन डकेट और एमिलियो गे ने 50 रन की ओपनिंग साझेदारी की। एमिलियो गे ने अपना पचासा भी पूरा किया। स्मिथ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लिए। इंग्लैंड के सिर्फ 4 बल्लेबाज ही 20 रन का आंकड़ा छू पाए और इंग्लैंड की पूरी टीम 56 ओवर में 226 रन पर ऑलआउट हो गई।
इंग्लिश टीम ने गेंदबाजी के लिए मददगार लॉर्ड्स पिच पर न्यूज़ीलैंड को 254 रन का लक्ष्य दिया। इस पिच पर चौथी पारी में यह टोटल काफी अच्छा है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूज़ीलैंड की टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक अपने तीन विकेट गंवा दिए। दूसरे दिन के स्टंप्स तक टीम का स्कोर 36/3 था। विलियमसन पवेलियन लौट चुके थे और टीम को पहला टेस्ट मैच जीतने के लिए अभी भी 218 रन की जरूरत है। कीवी टीम के लिए डेवोन कॉनवे 12 रन के निजी स्कोर पर नाबाद थे। इंग्लिश टीम तीसरे दिन जल्द 7 विकेट लेकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









