गिरिडीह व्यवहार न्यायालय में लोक अदालत आयोजित, 1 करोड़ से ऊपर की सहायता राशि का हुआ वितरण
जिले के व्यवहार न्यायालय में वाद-विवाद के निपटारे के लिए लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस दौरान सड़क हादसे में मारे गए लोगों के पीड़ित परिवारों के बीच 1 करोड़ 34 लाख रुए की सहायता रासि का वितरण किया गया.

Giridih, Jharkhand: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को गिरिडीह के व्यवहार न्यायालय में भी आयोजित हुआ. इस दौरान राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन पीडीजे मार्केड प्रताप मिश्रा, कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश धनंजय कुमार ने किया.
मौके पर सड़क हादसे में जान गवाने वाले कई पीड़ित परिवार के बीच एक करोड़ 34 लाख का मुआवजा का चेक वितरण किया गया. जबकि लोक अदालत में 3 हजार 4 मामले का निष्पादन किया गया. वही 71 हजार 654 कई पूर्व के मामलों का निष्पादन किया गया.
इन मुकदमों के निष्पादन में 12 करोड़ 46 लाख का राजस्व हासिल हुआ. मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मार्कण्ड प्रताप मिश्रा ने राष्ट्रीय लोक अदालत को समाज के हित का बताते हुए कहा कि कुछ ऐसे केस भी होते है, जिन्हें अदालत के बाहर शिकायतकर्ता और अनावश्यक मुकदमा झेलने वालें के आपसी समझौते से निपटाया जा सकता है.
इधर राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में कई न्यायिक पदाधिकारी के साथ अधिवक्ता का खास भूमिका रहा. जबकि लोक अदालत में कई पीठ बनाए गए थे. जिसमें बिजली, बैंक, वन विभाग और माप तोल विभाग से जुड़े मामले निपटाए गए.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रामगढ़ के पूरबडीह गांव में हाथियों ने मचाया आतंक, दीवार तोड़कर घर में घुसे.. अनाज भी कर दिया नष्ट

गोड्डा में पुलिस का बड़ा एक्शन : राहगीरों को लूटने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई बाइक-मोबाइल बरामद







