नालंदा में शराब-ड्रग्स माफिया का कहर ! विरोध करने पर पिता-पुत्र को मारी गोली
नालंदा में कथित शराब और नशा के कारोबार ने एक पिता और पुत्र पर गोली मार दी. पिता की हालत गंभीर है जिसे इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. गोलीबारी की इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

Nalanda / Bihar (Report By- Virendra Kumar): बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब और नशा के कारोबारी अवैध तरीके से शराब के कारोबार को अंजाम दे रहे हैं. ताजा खबर नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के थवई मोहल्ला का है जहां गुरुवार (23 अप्रैल 2026) की देर रात एक कथित शराब और ड्रग्स धंधेबाज ने पिता और पुत्र को गोली मार दी. इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है.
जानकारी के अनुसार, इस घटना में सोहन मियां (41 वर्ष) और उनका बेटा अली फरहान (12 वर्ष) घायल हुए हैं बताया जा रहा है कि पिता को गाल में और बेटे को कंधे में गोली लगी है. घटना के तुरंत बाद दोनों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद सोहन मियां की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया.
परिजनों का आरोप है कि मोहल्ले में कथित रूप से शराब और नशीले पदार्थों की बिक्री करने वाला बेचू मियां उर्फ लंगड़ा अक्सर विवाद करता था. गुरुवार की रात बिना किसी कारण के उससे विवाद हुआ, जिसके बाद उसने गोलीबारी कर दी. वहीं, इस घटना के संबंध में घायल बच्चे के चाचा ने बताया कि उनके भाई और भतीजे ने केवल अवैध धंधे का विरोध किया था, जिसके कारण उन्हें निशाना बनाया गया.
इधर, इस मामले की जानकारी के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. मामले में डीएसपी नूरुल हक ने बताया कि पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. गोली मारने का आरोप बेचू उर्फ लंगड़ा पर लगाया गया है, हालांकि जांच के बाद ही घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आएगी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

भोजपुर में करंट की चपेट में आने से बेटे की मौके पर ही मौत, पिता घायल

'कह रहा हूं- केस उठाओ नहीं तो कर देंगे हत्या...' इलाज कराकर घर लौट रही महिला को बदमाशों ने मारी गोली







