गोड्डा में धान रोपाई के दौरान गिरी आकाशीय बिजली, दो महिलाओं की मौत, तीन घायल; गांव में पसरा मातम
खेत में धान की रोपाई कर रहीं महिलाएं अपने परिवार के लिए अन्न उगा रही थीं... लेकिन किसी को क्या पता था कि आसमान से गिरी बिजली उनकी जिंदगी ही छीन लेगी। बसंतराय प्रखंड के रामपुर गांव में वज्रपात की चपेट में आने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं घायल हैं।


GODDA /JHARKHAND : गोड्डा जिले में आकाशीय बिजली ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। बसंतराय प्रखंड के महेशपुर पंचायत स्थित रामपुर गांव में धान की रोपाई के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य महिलाएं घायल हो गईं। इनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, रामपुर गांव की कई महिलाएं खेत में धान की रोपाई कर रही थीं। इसी दौरान मौसम अचानक बदला, हल्की बारिश शुरू हुई और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। वज्रपात इतना तेज था कि उसकी चपेट में आने से दो महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना के बाद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल महिला की पहचान रेखा देवी, पत्नी स्वर्गीय विलास ठाकुर, निवासी रामपुर (महेशपुर, बसंतराय) के रूप में हुई है।
मृतकों में किरण देवी, पत्नी कीर्ति ठाकुर, निवासी रामपुर, महेशपुर (बसंतराय) की पहचान हुई है। उनके परिवार में तीन पुत्र और चार पुत्रियां हैं। सभी बच्चों का विवाह हो चुका है। समाचार लिखे जाने तक दूसरी मृतक महिला और दो अन्य घायल महिलाओं की पहचान नहीं हो सकी थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे रामपुर गांव में शोक की लहर है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गोड्डा पुलिस का बड़ा खुलासा: चोरी का महिंद्रा ट्रैक्टर-ट्रेलर बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

उसरी नदी बचाने सड़क पर उतरे 10 हजार लोग, 3 KM लंबी मानव श्रृंखला बनाकर स्टील फैक्ट्री के खिलाफ किया प्रदर्शन







