'देवेंद्र महतो को धरना स्थल आने दो...', अस्पताल में भर्ती छात्र नेता की भूख हड़ताल जारी
रांची में JPSC और JSSC भर्ती धांधली के खिलाफ चल रहा छात्रों का गुस्सा अब थमने का नाम नहीं ले रहा है।


Ranchi: रांची में JPSC और JSSC भर्ती धांधली के खिलाफ चल रहा छात्रों का गुस्सा अब थमने का नाम नहीं ले रहा है। अस्पताल में भर्ती छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की भूख हड़ताल का आज 12 वां दिन है और उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। इस बीच JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि देवेंद्र को अस्पताल से निकालकर सीधे धरना स्थल पर आने की अनुमति दी जाए। मंच के सदस्यों का कहना है कि देवेंद्र का राज्य के युवाओं के साथ दिल का रिश्ता है और वे लगातार धांधली के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।
मंदिरों में पूजा कर रहे समर्थक, अस्पताल पहुंचने लगा हुजूम
सदर अस्पताल में इलाज करा रहे देवेंद्र नाथ महतो का हाल जानने के लिए पूरे झारखंड से छात्र-युवा रांची पहुंचने लगे हैं। समर्थकों में अपने नेता के स्वास्थ्य को लेकर काफी बेचैनी देखी जा रही है। छात्र अपने साथी के जल्द ठीक होने के लिए दिवड़ी मंदिर, रजरप्पा और बाबा बैद्यनाथ धाम में माथा टेक रहे हैं और पूजा-पाठ कर रहे हैं। वहीं मंच के कार्यकर्ताओं का कहना है कि देवेंद्र खुद भी छात्रों के बीच आना चाहते हैं, लेकिन अस्पताल प्रशासन उन्हें जाने की इजाजत नहीं दे रहा है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

परीक्षा रद्द होते ही झारखंड में बड़ा प्रशासनिक संकट!, खाली हो गईं सैकड़ों कुर्सियां, ठप्प पड़ा सरकारी काम

'सुप्रीम कोर्ट से जीते, पर सिस्टम से हार रहे युवा!', JAP-1 ग्राउंड में दिनभर भटके झारखंड कांस्टेबल भर्ती के 888 अभ्यर्थी







