बाइक चोर गिरोह का लातेहार पुलिस ने किया फंडाफोड़, चोरी करके बेची गई 17 मोटरसाइकिल बरामद
लातेहार में पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. जिले के बारियातू थाना पुलिस ने चोरी के बाद बेची गई 17 मोटरसाइकिल बरामद की है.

Latehar / Jharkhand (Report By-Manish Sinha): लातेहार में लगातार बाइक चोरी होने की शिकायत मिलने के बाद मामले में बड़ी कार्रवाई की है. बता दें, लातेहार की बारियातू पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. दरअसल, लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक चोर गिरोह के सदस्यों द्वारा बाइक चोरी करने की साजिश रची जा रही है.
जिसके बाद सूचना के आधार पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस ने जांच टीम का गठन किया. टीम गठित करने के बाद पुलिस ने बारियातू थाना इलाके में वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने सफलता पाते हुए चोरी करके बेची गई अलग-अलग कंपनियों की कुल 17 बाइकें बरामद की. जिनमें कई बाइक होंडा शाइन कंपनी, शाइन एसपी, सलेंडर प्लस, सुपर स्प्लेंडर और पैशन प्रो शामिल हैं.
इधर, इस संबंध में थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया कि अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी कर बरियातू थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के ग्रामीणों को फर्जी कागजात देने का झांसा देकर और चोरी की बाइक बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने गुमला जिला के घाघरा थाना क्षेत्र से बीते 17 मार्च 2026 को दो चोरों को गिरफ्तार किया था जिसमें चोर गिरोह का बड़ा खुलासा किया था.
वहीं, गिरफ्तार चोरों ने बारियातू थाना क्षेत्र में कई बाइक बेचे जाने की बात स्वीकार की थी. पूछताछ के क्रम बाइक चोरों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर एसडीपीओ बालूमाथ बिनोद रखानी के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी दल का गठन किया गया. जिसके बाद छापेमारी टीम ने बारियातू थाना के विभिन्न गांव में छापेमारी अभियान चलाया.
अभियान के दौरान 17 विभिन्न कंपनियों का बाइक जब्त की गई. वहीं इस संबंध में सभी बाइक चालकों ने बताया कि चोरों द्वारा गुमराह कर कागजात देने की बात कहकर बाइक बेची गई. बाइक चालकों ने खुद ही थाना को बाइक सुपुर्द कर दिया. मामले में घाघरा थाना से गिरफ्तार बाइक चोर साजिद अंसारी, पिता- अब्दुल रशीद (निवासी- कुडू लोहरदगा) और रोहित कुमार, पिता- स्व रामजनम उरांव (निवासी- ककराई गढ़ा, रांची) के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची में बेमौसम बरसात ने ढाया कहर: आंधी-बारिश से ईस्ट जेल रोड पर गिरा पेड़, कार सवार युवक घायल

रामगढ़ के पूरबडीह गांव में हाथियों ने मचाया आतंक, दीवार तोड़कर घर में घुसे.. अनाज भी कर दिया नष्ट







