गुमला पॉलिटेक्निक में एडमिशन का आखिरी मौका! इन कोर्स में बची हैं सीमित सीटें
गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन प्रक्रिया अब आखिरी दौर में पहुंच गई है।


Gumla: गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन प्रक्रिया अब आखिरी दौर में पहुंच गई है। डिप्लोमा इंजीनियरिंग और BCA में बची सीटों पर नामांकन के लिए छात्रों के पास अब ज्यादा समय नहीं है।
मंगलवार को कॉलेज के सेमिनार हॉल में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में निदेशक अभिजीत कुमार ने एडमिशन को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डिप्लोमा इंजीनियरिंग की खाली सीटों पर एडमिशन की आखिरी तारीख 10 सितंबर रखी गई है। वहीं BCA में नामांकन की प्रक्रिया अभी जारी है।
इन कोर्स में बची हैं सीटें
निदेशक के मुताबिक फिलहाल सिविल इंजीनियरिंग, माइनिंग इंजीनियरिंग और BCA में ही सीमित सीटें उपलब्ध हैं। ऐसे में इच्छुक छात्र-छात्राओं को समय रहते एडमिशन की प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।
इन जिलों के छात्रों के लिए मौका
कॉलेज प्रबंधन ने गुमला, लोहरदगा, चतरा, लातेहार समेत आसपास के इलाकों के विद्यार्थियों से बची सीटों पर जल्द नामांकन कराने की अपील की है। कॉलेज की ओर से साफ किया गया है कि उपलब्ध सीटों की संख्या सीमित है, इसलिए देर करने पर एडमिशन का मौका हाथ से निकल सकता है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

क्लीन चिट मिलने के बाद भी छिन गई कुर्सी!, चतरा के हेडमास्टर पर लगा चावल चोरी का झूठा आरोप, गांव की गुटबाजी का शिकार बने गुरुजी

जादूगोड़ा से पोटका तक सड़कें बनीं जानलेवा!, गड्ढों और जर्जर सड़क से आए दिन हो रहे हादसे, आंदोलन की चेतावनी







