23 अगस्त तक बंद रहेगा लखनपुर रेल फाटक
धनबाद के महुदा-तालगड़िया रेल मार्ग स्थित लखनपुर रेल फाटक को पाइपलाइन निर्माण कार्य और लगातार बारिश के कारण अब 23 अगस्त तक बंद रखा जाएगा। रेलवे प्रशासन ने इस अवधि में लालबंगला-लखनपुर मार्ग पर सभी वाहनों की आवाजाही बंद रहने की सूचना जारी की है।

Dhanbad: महुदा-तालगड़िया रेल मार्ग पर स्थित लखनपुर रेल फाटक से गुजरने वाले लोगों को अभी और इंतजार करना होगा। लगातार बारिश और खराब मौसम के कारण पाइपलाइन बिछाने का काम समय पर पूरा नहीं हो सका है। इसे देखते हुए रेलवे प्रशासन ने फाटक बंद रखने की अवधि बढ़ाकर अब 23 अगस्त तक कर दी है।
पहले 8 अगस्त तक बंद रखने का था फैसला
रेलवे प्रशासन ने पहले इस रेल फाटक को 25 जुलाई से 8 अगस्त तक बंद रखने की घोषणा की थी। लेकिन लगातार हो रही बारिश, प्रतिकूल मौसम और भूस्खलन के कारण निर्माण कार्य प्रभावित हुआ, जिससे तय समय पर काम पूरा नहीं हो पाया।
सभी वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद
रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 23 अगस्त तक लालबंगला-लखनपुर मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान लोगों से इस मार्ग का उपयोग नहीं करने की अपील की गई है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









