रांची में क्षत्रिय गौरव एकता समागम का आयोजन, विभिन्न हिस्सों से आए लोगों से उमड़ा विधानसभा मैदान
रांची में 15 मार्च को क्षत्रिय गौरव एकता समागम का आयोजन हुआ जिसमें पूरे झारखंड से क्षत्रिय समाज के लोगों ने भाग लिया.

Jharkhand (Ranchi): 15 मार्च को रांची में क्षत्रिय गौरव एकता समागम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम क्षत्रिय गौरव एकता मंच, झारखंड प्रदेश के बैनर तले हुआ, जिसमें झारखंड समेत देश के विभिन्न भागों से विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिनिधि शामिल हुए.
कार्यक्रम के दौरान समाज की एकता, संगठन तथा सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हुई. मंच से वक्ताओं ने कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए आपसी एकजुटता जरूरी है और ऐसे कार्यक्रम इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह ने कहा कि समाज में एकता लाना आज की सबसे बड़ी जरूरत है. उन्होंने कहा कि बिखराव की स्थिति के कारण कई बार समाज के हक और अधिकार कमजोर पड़ जाते हैं. उन्होंने कहा, “हम सबको मिलकर समाज को जोड़ने का काम करना होगा. इस समागम का उद्देश्य भी यही है कि क्षत्रिय समाज से जुड़े सभी लोग एक मंच पर आएं और समाज की मजबूती के लिए मिलकर काम करें.
पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है और इस समाज ने हमेशा देशहित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उन्होंने कहा कि समागम में इस बात पर भी चर्चा हो रही है कि समाज किस तरह आगे भी राष्ट्र निर्माण और सामाजिक विकास में अपनी भूमिका को और मजबूत कर सकता है.
पूर्व सांसद सुनील सिंह ने कहा कि समाज को एकजुट करने और आपसी संवाद को बढ़ाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से आए लोग इस मंच पर अपने विचार साझा कर रहे हैं, जिससे समाज के बीच संवाद और सहयोग की भावना मजबूत होगी.
धनबाद के नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह ने कहा कि समाज की एकता और आपसी सहयोग से ही सामाजिक विकास संभव है और ऐसे आयोजन लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने का काम करते हैं.

समागम के मुख्य अतिथि बृजभूषण शरण सिंह ने अपने संबोधन में लोगों से एकजुट रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि समाज की ताकत उसकी एकता में होती है और जब समाज संगठित होता है तो वह हर क्षेत्र में मजबूत भूमिका निभा सकता है. उन्होने कहा कि हम क्या थे क्या हैं और क्या होंगे, ये सोचने की जरूरत है.
मुख्य अतिथि बृजभूषण शरण सिंह समेत कई दिग्गज मौजूद
इस समागम में मुख्य अतिथि के रूप में कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह मौजूद रहे. इसके अलावा शिवहर लोकसभा क्षेत्र की सांसद लवली आनंद, बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, सांसद पशुपतिनाथ सिंह, पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह, पूर्व सांसद सुनील सिंह तथा धनबाद के नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह सहित कई प्रमुख हस्तियां कार्यक्रम में शामिल हुईं.

कार्यक्रम के दौरान मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का आयोजकों की ओर से स्वागत और सम्मानित किया गया. समागम में झारखंड के विभिन्न जिलों के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए, जिससे पूरा मैदान लोगों से खचाखच भरा नजर आया. समागम के संयोजक प्रवीण सिंह ने कहा कि उन्हे कार्यक्रम की सफलता को लेकर कोई संदेह नहीं था. इस तरह के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज के बीच एकता और संवाद की प्रक्रिया लगातार जारी रह सके. उन्होने सबका आभार जताया. कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ अजय नाथ शाहदेव, अमरेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह और राज रूद्रा समेत क्षत्रिय समाज के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






