ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं और मंदिर कर्मचारियों के बीच चले लात-घूंसे, VIDEO वायरल, जानें पूरा मामला
मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर में अव्यवस्था और विवाद की तस्वीरें एक बार फिर सामने आई हैं. जहां मंदिर ट्रस्ट कर्मचारियों और श्रद्धालुओं के बीच जमकर मारपीट और लात-घूंसे चले. इसका एक वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है.

Omkareshwar Khandwa / MP (Report By- Ashok Soni): रविवार देर शाम करीब 6 बजे मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन व्यवस्था को लेकर विवाद हुआ. नए झूला पुल क्षेत्र के प्रतिबंधित मार्ग से प्रवेश को लेकर नोएडा से आए 20-25 श्रद्धालुओं और मंदिर कर्मचारियों में कहासुनी हुई, जो धक्का-मुक्की में बदल गई. घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अभद्रता के आरोप लगाए, हालांकि अभी तक पुलिस शिकायत दर्ज नहीं हुई है.
जानकारी के मुताबिक, नोएडा से आए श्रद्धालु नए झूला पुल मार्ग से मंदिर में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे. सुखदेव मुनि द्वार के चौड़ीकरण कार्य के कारण यह मार्ग आम श्रद्धालुओं के लिए बंद है और यहां केवल वीआईपी (VIP) मूवमेंट होता है. बाहर से आए श्रद्धालुओं को इस बदलाव की जानकारी नहीं थी, जिससे ये स्थिति बनी.
कर्मचारी काउंटर पर गिरा, मौके पर मची अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंदिर कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं को रोकने का प्रयास किया तो बहस शुरू हो गई. आरोप है कि धक्का लगने से एक कर्मचारी काउंटर पर गिर गया. इसके बाद 10-12 कर्मचारी और पहुंचे और स्थिति मारपीट जैसी हो गई. कुछ देर अफरा-तफरी रही, बाद में स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया.
श्रद्धालु बोले- धमकाने वाली भाषा बोलते हैं कर्मचारी
घटना के बाद श्रद्धालुओं ने कर्मचारियों के व्यवहार पर नाराजगी जताई. उनका कहना है कि समझाने के बजाय कर्मचारी डराने-धमकाने वाली भाषा इस्तेमाल करते हैं, जिससे दर्शनार्थी असहज होते हैं.वहीं, कर्मचारियों का आरोप है कि श्रद्धालु प्रतिबंधित मार्ग से जबरन घुसने की कोशिश कर रहे थे और उन्होंने स्टाफ से बदसलूकी की. स्थानीय लोगों का मानना है कि सूचना बोर्ड और मार्गदर्शन की कमी से भ्रम पैदा हो रहा है.
ट्रस्ट बोला- नियंत्रण और सुरक्षा के लिए व्यवस्था जरूरी
मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक ट्रस्टी राव पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि गर्भगृह छोटा होने के कारण प्रवेश-निकास के अलग मार्ग तय किए गए हैं, ताकि भीड़ नियंत्रण हो सके. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं ने कर्मचारियों के साथ अभद्रता और मारपीट की, जिसके बाद अन्य कर्मचारी बचाव में पहुंचे.
स्टाफ को दिए जाएंगे अतिरिक्त दिशा-निर्देश
ट्रस्ट प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों को पहले से श्रद्धालुओं के साथ संयम और नरमी से पेश आने के निर्देश दिए गए हैं. प्रबंधन ने कहा कि भविष्य में ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए अतिरिक्त दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा ! खदेड़कर पकड़ी स्कॉर्पियो और सेंट्रो कार, 81 कार्टन नेपाली-विदेशी शराब बरामद

रांची में युवती के साथ शर्मनाक हरकत करते पकड़ा गया सेना का जवान, चढ़ा पुलिस के हत्थे







