'यह नंबर रख लो...' युवती से लिखवाया मोबाइल नंबर और तालाब में लगा दी छलांग, सुबह बाहर आया शव!
जमशेदपुर के धतकीडीह तालाब में एक अज्ञात युवक ने छलांग लगा दी। रातभर चले सर्च ऑपरेशन के बाद सुबह शव बरामद हुआ। पुलिस मोबाइल नंबर के जरिए पहचान में जुटी है।

Jamshedpur: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित धतकीडीह तालाब में गुरुवार शाम अचानक छलांग लगाने वाले अज्ञात व्यक्ति का शव शुक्रवार सुबह बरामद कर लिया गया। घटना के समय मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति तालाब के पास पहुंचा था। वहां मौजूद एक युवती के पास जाकर उसने एक मोबाइल नंबर लिखवाया। इसके बाद वह बिना कुछ कहे तालाब की रेलिंग पार कर किनारे तक गया, अपनी चप्पल उतारी और अचानक गहरे पानी में छलांग लगा दी। युवक के इस अचानक उठाए कदम से वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।
रातभर चला सर्च ऑपरेशन, सुबह 10 बजे बाहर आया शव
घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत बिष्टुपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से रात में ही सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। अंधेरा होने के बावजूद देर रात तक पानी में तलाश की जाती रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद शुक्रवार सुबह दोबारा गोताखोरों की टीम तालाब में उतरी और करीब 10 बजे शव को पानी से बाहर निकाला गया।
पहचान में जुटी पुलिस, मोबाइल नंबर के एंगल से भी जांच तेज
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है, जिसके लिए आसपास के इलाकों और थानों से संपर्क साधा जा रहा है। पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है कि आखिर शख्स किन परिस्थितियों में वहां पहुंचा और उसने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया। घटना से ठीक पहले युवती से लिखवाए गए उस मोबाइल नंबर को भी पुलिस जांच का अहम जरिया मान रही है, ताकि मृतक की पहचान के साथ-साथ इस कदम के पीछे की पूरी वजह साफ हो सके।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

परीक्षा रद्द होते ही झारखंड में बड़ा प्रशासनिक संकट!, खाली हो गईं सैकड़ों कुर्सियां, ठप्प पड़ा सरकारी काम

'सुप्रीम कोर्ट से जीते, पर सिस्टम से हार रहे युवा!', JAP-1 ग्राउंड में दिनभर भटके झारखंड कांस्टेबल भर्ती के 888 अभ्यर्थी







