कन्नौज: मांग में सिंदूर, पैरों में पायल... चौदह साल की मदरसे की छात्रा 3 दिन बाद की गई बरामद
छात्रा का युवक ने अपहरण कर लिया था. सूझबूझ दिखाते हुए उसने आरोपी के ही मोबाइल से परिजनों को सूचना दी. छात्रा को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया.

Kannauj, UP: कन्नौज से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 3 दिन से लापता मदरसे की करीब 14 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोशी की हालत में बरामद हुई है.
छात्रा की मांग में सिंदूर, पैरों में पायल और बिछिया मिलने से मामला और भी गंभीर हो गया है. परिजनों का आरोप है कि पड़ोस के युवक ने छात्रा को बंधक बनाकर रखा था, जहां से आज उसे मुक्त कराया गया.
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक के मोबाइल से ही किशोरी ने अपने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे छुड़ाया. पीड़िता ने अपने साथ बंधक बनाकर यातनाएं देने के गंभीर आरोप लगाए हैं.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के हम्मालीपुरा स्थित मदरसे से जुड़ा बताया जा रहा है.
वहीं बड़ा सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि 3 दिन तक छात्रा के लापता रहने के बावजूद मदरसा प्रबंधन ने पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी. आरोपी युवक दीपू छात्रा की बरामदगी के बाद मौके से फरार हो गया है. पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
Report By - Rishabh Dubey
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गोड्डा में पुलिस का बड़ा एक्शन : राहगीरों को लूटने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई बाइक-मोबाइल बरामद

समस्तीपुर में एक युवक की गला रेतकर हत्या ! जांच में जुटि पुलिस







