Giridih JMM के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने पहुंची कल्पना सोरेन, कार्यकर्ताओं का बढ़ाया जोश
गिरिडीह में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का 53वां स्थापना दिवस होली के कारण 4 मार्च की जगह 30 मार्च 2026 को झंडा मैदान में मनाया जा रहा है. इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची गांडेय विधायक और सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन.

Jharkhand (Giridih): गिरिडीह जेएमएम का 30 मार्च को स्थापना दिवस मनाया जा रहा है. स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने सोमवार को गांडेय विधायक कल्पना सोरेन गिरिडीह पहुंची. कल्पना सोरेन के साथ डुमरी की पूर्व विधायक भी मौजूद थी. सर्किट हाउस पहुंचने के बाद कल्पना सोरेन का स्वागत जेएमएम कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ किया.
इस दौरान डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉक्टर विमल के साथ डीडीसी स्मिता कुमारी ने कल्पना सोरेन को बुके देकर सम्मानित किया. कार्यकर्ताओं का जोश देखकर कल्पना सोरेन ने भी उन्हें स्थापना दिवस समारोह को सफल बनाने को लेकर पूरी ताकत झोंकने का सुझाव दिया.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

महानगर गैस बिल अपडेट के नाम पर साइबर ठगी, गिरिडीह से 6 अपराधी गिरफ्तार

जमुआ में किशोर के अपहरण का दुस्साहस: बोरे में बंद कर ले जा रहे थे अपराधी, शोर मचाने पर भाग निकले







