"JMM असम के आदिवासियों को उनका हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध", गोसाईंगांव में कल्पना सोरेन हुई जनता से मुखातिब
कल्पना सोरेन ने कहा कि असम के आदिवासियों की समस्याओं को झारखंड मुक्ति मोर्चा अच्छे से समझती और जानती है. इसलिए इनके हितों की रक्षा भी जेएमएम सही ढंग से कर सकेगी.

Assam (Gosaigaon): असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गोसाईंगांव विधानसभा क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के प्रत्याशी को समर्थन में चुनावी सभा करने पहुंची कल्पना सोरेन. गोसाईगांव में जेएमएम की ओर से फैड्रिक्शन हांसदा को उम्मीदवार बनाया गया है.

गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने उक्त चुनावी जनसभा में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि असम के आदिवासियों की समस्याओं को झारखंड मुक्ति मोर्चा अच्छे से समझती और जानती है. इसलिए इनके हितों की रक्षा भी जेएमएम सही ढंग से कर सकेगी.
उन्होंने चुनाव के महत्व पर बल देते हुए कहा कि असम विधानसभा चुनाव कोई आम चुनाव नहीं है, बल्कि इतिहास बनाने का चुनाव है. यहां की जनता बदलाव का मन बना चुकी है.

कल्पना सोरेन ने कहा कि असम के चाय बागान में काम करने वाले मजदूरों को उनका हक-अधिकार दिलाने के लिए झामुमो प्रतिबद्ध है और आने वाला समय भी प्रतिबद्ध रहेगा. आपका एक-एक वोट बहुमूल्य है। आपका एक वोट असम में रहने वाले आदिवासी समुदाय को मजबूती प्रदान करेगा.
मौके पर मौजूद सांसद जोबा मांझी और विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने भी जनता से बात की और जेएमएम प्रत्याशी फैड्रिक्शन हांसदा को वोट देने तथा विजयी बनाने की अपील की.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Assam Assembly Election: "आप मजदूर नहीं, नायक हैं", CM हेमंत सोरेन ने किया चाय बागान मजदूरों के दैनिक भत्ते बढ़ाने का वादा

PM मोदी की गोगमुख में जनसभा, कहा- "आपके आशीर्वाद से लगाऊंगा जीत की हैट्रिक, 'राजकुमार' लगाएंगे हार की सेंचुरी"






