7 साल की बच्ची से रेप और हत्या मामले में वकीलों की हड़ताल से टला फैसला, 10 अगस्त को कोर्ट सुनाएगा सजा
रांची के रातू थाना क्षेत्र के परेहपाट में 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के बहुचर्चित मामले में फैसला वकीलों की हड़ताल के कारण टल गया। POCSO विशेष अदालत अब 10 अगस्त को आरोपी नेसार अंसारी के खिलाफ सजा पर फैसला सुनाएगी।

Ranchi: राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र के परेहपाट में साल 2020 में एक 7 साल की मासूम बच्ची के साथ हुए जघन्य दुष्कर्म और हत्या के बहुचर्चित मामले में फैसला टल गया है। POCSO मामलों के विशेष न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने इस मामले में फैसले की अगली तारीख 10 अगस्त निर्धारित की है। दरअसल, वकीलों की हड़ताल के कारण तय तारीख पर अंतिम सुनवाई पूरी नहीं हो सकी, जिसके चलते अदालत ने अपना फैसला फिलहाल सुरक्षित रख लिया है।
आरोपी नेसार अंसारी ने किया है ट्रायल फेस
इस रोंगटे खड़े कर देने वाले मामले में मुख्य आरोपी नेसार अंसारी ने कोर्ट में अपना ट्रायल फेस किया है। अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष की दलीलें पूरी होने के बाद अदालत इस पर अंतिम फैसला सुनाने वाली थी। अब 10 अगस्त को यह स्पष्ट होगा कि इस जघन्य अपराध के लिए अदालत आरोपी को क्या सजा मुकर्रर करती है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









