JSSC-CGL : 150 से ज्यादा लोगों से हो चुकी है पूछताछ, 8 अभ्यर्थी अब तक भेजे गए जेल
झारखंड सीजीएल (CGL-2023) परीक्षा में हुए कथित पेपर लीक मामले की जांच कर रही CID की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है।


JSSC-CGL Scam: झारखंड सीजीएल (CGL-2023) परीक्षा में हुए कथित पेपर लीक मामले की जांच कर रही CID की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है। SIT ने सोमवार को 20 और संदिग्ध अभ्यर्थियों को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया और उनके बयान दर्ज किए। इससे पहले भी जांच टीम करीब 150 अभ्यर्थियों और अन्य संदिग्धों को नोटिस जारी कर उनसे लंबी पूछताछ कर चुकी है।
सबूत मिलते ही हो रही गिरफ्तारी, अब तक 8 अभ्यर्थी भेजे जा चुके हैं जेल
जांच के दौरान जिन भी अभ्यर्थियों के खिलाफ पेपर लीक और गड़बड़ी में शामिल होने के पक्के सबूत मिल रहे हैं, उन्हें पुलिस तुरंत गिरफ्तार कर रही है। इस कड़ी में एसआईटी अब तक 8 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। टीम लगातार अलग-अलग कड़ियों को जोड़कर बाकी संदिग्धों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
परीक्षा एजेंसी के दो कर्मचारियों की रिमांड पूरी, कोर्ट में होगी पेशी
परीक्षा कराने वाली एजेंसी वेबल और आईसीएन से जुड़े दो कर्मियों, सोमांश प्रकाश और राहुल को CID ने पांच दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया था। मंगलवार को उनकी रिमांड की अवधि खत्म हो रही है। रिमांड के दौरान पूछताछ में दोनों से कई बड़े और अहम खुलासे हुए हैं, जिसके आधार पर जांच का दायरा और बढ़ गया है। मंगलवार को रिमांड खत्म होने के बाद CID दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी, जहां से उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।
1 जनवरी 2025 को दर्ज हुआ था केस
मालूम हो कि CGLपरीक्षा के पेपर लीक का यह मामला सामने आने के बाद 1 जनवरी 2025 को CID थाने में कांड संख्या 01/2025 के तहत FIR दर्ज की गई थी। इसके बाद से ही विशेष टीम लगातार पूरे सिंडिकेट और इसमें शामिल लोगों की धरपकड़ में जुटी हुई है।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

क्लीन चिट मिलने के बाद भी छिन गई कुर्सी!, चतरा के हेडमास्टर पर लगा चावल चोरी का झूठा आरोप, गांव की गुटबाजी का शिकार बने गुरुजी

जादूगोड़ा से पोटका तक सड़कें बनीं जानलेवा!, गड्ढों और जर्जर सड़क से आए दिन हो रहे हादसे, आंदोलन की चेतावनी







