JPSC : आरोपी सत्यपाल सिंह की याचिका पर 7 सितंबर को अगली सुनवाई, , कोर्ट ने मांगी केस डायरी
JPSC 14वीं परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े के आरोपी सत्यपाल सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर 7 सितंबर को अगली सुनवाई होगी। रांची कोर्ट ने CID से विस्तृत केस डायरी तलब की है।

JPSC Irregularities : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ी और फर्जीवाड़े के बहुचर्चित मामले में कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है। मामले के आरोपी सत्यपाल सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर रांची के अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की अदालत में सुनवाई हुई। अदालत ने पूरे मामले की गंभीरता और संवेदनशील पहलुओं को देखते हुए जांच एजेंसी सीआईडी (CID) से विस्तृत केस डायरी तलब की है। अब इस जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 7 सितंबर को तय की गई है।
21 अप्रैल को आयोग के दफ्तर में हुई थी छापेमारी, कई दस्तावेज हुए थे जब्त
गौरतलब है कि 14वीं जेपीएससी परीक्षा में ओएमआर शीट में हेरफेर और नंबर बढ़वाने के बड़े खुलासे के बाद सीआईडी ने जांच तेज कर दी थी। इसी सिलसिले में CID की टीम ने 21 अप्रैल को JPSC कार्यालय पर ताबड़तोड़ छापेमारी की थी और कई महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य व जरूरी दस्तावेज जब्त किए थे। अदालत द्वारा केस डायरी मांगे जाने के बाद अब अगली सुनवाई में CID की ओर से जांच के ताजा तथ्य और जुटाए गए सबूत कोर्ट के सामने रखे जाएंगे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

PM किसान योजना और फ्लिपकार्ट के नाम पर करते थे ठगी, देवघर पुलिस की रेड में धरे गए 6 साइबर क्रिमिनल

सलाखों के पीछे ही रहेगा झारखंड का सबसे बड़ा मानव तस्कर!, पन्ना लाल महतो मामले में कोर्ट का नया फैसला, 15 सितंबर को अगली तारीख







