जेपी विचार मंच ने मनाया आपातकाल विरोध दिवस, ब्लैक बैज लगाकर दर्ज किया विरोध
रांची में जेपी विचार मंच के कार्यकर्ताओं ने 25 जून को काला बिल्ला (ब्लैक बैज) लगाकर आपातकाल का कड़ा विरोध किया और लोकनायक जयप्रकाश नारायण के व्यवस्था परिवर्तन के सपनों को दोहराया.

Ranchi News : देश में लगाए गए आपातकाल (इमरजेंसी) की बरसी पर आज, 25 जून 2026 को जेपी विचार मंच के द्वारा 'आपातकाल विरोध दिवस' मनाया गया. जिसके तहत मंच के कार्यकर्ता अध्यक्ष सत्येंद्र मल्लिक की अगुवाई में रांची के विधायक सीपी सिंह और वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम मित्तल के आवास पर एकत्रित हुए और एक-दूसरे को काला बिल्ला लगाकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया.
इस अवसर पर विधायक सीपी सिंह ने आपातकाल को भारतीय इतिहास का सबसे काला अध्याय बताया, जबकि पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय और भाजपा नेता प्रदीप सिन्हा व उषा पांडेय ने कांग्रेस की तानाशाही प्रवृत्ति की कड़े शब्दों में निंदा की.
कार्यक्रम के दौरान प्रमोद मिश्रा ने झारखंड में जेपी और झारखंड आंदोलनकारियों को पर्याप्त मान-सम्मान न मिलने की बात उठाई, तो वहीं प्रेम मित्तल ने रेखांकित किया कि आपातकाल के बाद देश में सत्ता परिवर्तन तो हुआ, मगर लोकनायक जयप्रकाश नारायण (जेपी) के सपनों का व्यवस्था परिवर्तन होना आज भी बाकी है. इस विरोध सभा में मुख्य रूप से शैलेश सिन्हा, अखौरी प्रमोद बिहारी, नवेंदु उन्मेष, मनोज कुमार श्रीवास्तव और शशांक शेखर सहाय सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनका धन्यवाद ज्ञापन सचिव शैलेश सिन्हा द्वारा किया गया.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Giridih Purnima Murder Case : आरोपी पति का सरेंडर, सास-ससुर अब भी फरार, हत्या कर शव जलाने का है आरोप

Giridih News : गिरिडीह में दो दर्दनाक सड़क हादसे, दो व्यक्ति ने मौके पर तोड़ा दम, परिजनों में कोहराम







