हजारीबाग में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के सामने पत्रकार पर हमला, शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल में हंगामा
हजारीबाग जिले सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी के सामने भीड़ ने पत्रकारों पर हमला किया, उनके साथ मारपीट की. जिससे पत्रकार घायल हो गए हैं. घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Hazaribagh / Jharkhand (Report By- Ashish Sinha): हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के सामने ही पत्रकार पर भीड़ ने हमला कर दिया. घटना में एक चैनल के संवाददाता आशीष साव गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.
बताया जा रहा है कि हजारीबाग के पौता गांव के दंदाहा क्षेत्र में तीन लोगों का शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम के लिए शवों को शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल लाया गया था. मृतकों के परिजनों से मिलने और घटना की जानकारी लेने के लिए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी आज, मंगलवार (28 अप्रैल 2026) अस्पताल पहुंचे थे.
इस दौरान मंत्री से मीडिया कर्मी सवाल पूछ रहे थे. तभी मृतकों के परिजन और कुछ लोग मीडिया कर्मियों से उलझ पड़े. देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और भीड़ ने पत्रकार और एक चैनल के संवाददाता आशीष साव पर हमला कर दिया. हमले में पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गए.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पूरी घटना मंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुई, लेकिन समय रहते स्थिति को नियंत्रित नहीं किया जा सका. इससे पत्रकारों में भारी आक्रोश है.
घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब राज्य के मंत्री की मौजूदगी में पत्रकार सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा व्यवस्था कैसी होगी. पत्रकार संगठनों और स्थानीय लोगों ने दोषियों पर तत्काल कार्रवाई करने तथा पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. वहीं इस घटना ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर नई बहस छेड़ दी है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

अचानक बिगड़ी वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की तबीयत; सेंटेविटा हॉस्पिटल में भर्ती, मिलने पहुंचे CM हेमंत

मुंह बोली बेटी निकली अपनी मां की कातिल, कब्र से निकाली गई महिला की लाश







