NAXATRA NEWS
RANCHI: बिहार विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान देखने को मिल रहा है.जेएमएम ने 12 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा किया है.
जेएमएम और आरजेडी के बीच आज बिहार चुनाव पर चर्चा होगी.जेएमएम के दो नेता आज बिहार जाएंगे और सीटों की मांग करेंगे. जेएमएम कोटे के मंत्री सुदिव्य कुमार और महासचिव विनोद पांडेय बिहार जाएंगे. जेएमएम 12 सीटों की मांग कर सकती है.
बता दें कि पटना के तेजस्वी यादव के आवास पर बैठक होगी और बैठक के बाद बिहार चुनाव में जेएमएम की हिस्सेदारी तय की जाएगी.









