असम चुनाव के लिए JMM प्रत्याशियों की नई लिस्ट जारी, 19 से बढ़ाई सीटों की संख्या
असम विधानसभा चुनाव 2026 में JMM ने चुनाव में अकेले लड़ने का निर्णय लेकर सबको चौंका दिया है. इस बीच अब पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की एक नई लिस्ट जारी की है और बताया है कि पार्टी कितने सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

Assam Assembly Election 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए JMM (झारखंड मुक्ति मोर्चा) ने अपनी कमर कस ली है. पार्टी ने चुनाव में अकेले लड़ने का निर्णय लेकर सबको चौंका दिया है. इस बीच अब JMM ने अपने प्रत्याशियों की एक नई लिस्ट जारी की है और बताया है कि पार्टी कितने सीटों पर चुनाव लड़ रही है.
दिलचस्प बात तो यह है कि असम विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने महागठबंधन से दूरी बना ली है बात झारखंड की करें तो यहां JMM और कांग्रेस एक साथ सरकार में है लेकिन यह दोस्ती अब असम चुनाव में आपको नजर नहीं आएगी. यानी जेएमएम ने असम में कांग्रेस से किनारा करते हुए अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है.
आपको बता दें, असम की धरती से पार्टी के महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडे ने स्पष्ट कर दिया है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की असम की धरती में कांग्रेस के नेतृत्व वाले किसी भी महा गठबंधन का हिस्सा नहीं बनेगी. असम में पार्टी ने अपनी स्वतंत्र पहचान और सांगठनिक मजबूती को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है.
21 सीटों पर चुनाव लड़ेगी JMM
बता दें, असम विधानसभा चुनाव में JMM ने प्रत्याशियों की नई लिस्ट जारी करते हुए कुल 21 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है. आपको बता दें, इससे पहले पार्टी ने कुल 19 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी. लेकिन अब सीटों में बढ़ोत्तरी करते हुए पार्टी कने 21 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय किया है. 
असम की आदिवासी वोटरों पर JMM की नजर
बता दें, असम में झारखंडी मूल यानी आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं जो चाय बागान में काम करते हुए वहीं बस गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, झारखंड मुक्ति मोर्चा की नजर इन्हीं पर है और इनके जरिए असम में पार्टी अपनी पैठ जमाने की कोशिश में लगी है. पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे की माने तो JMM काफी लंबे समय से इन क्षेत्रों में कार्य कर रही है और अब वह समय भी आ गया है जब उन्हें अपना राजनीतिक प्रतिनिधित्व मिलें.
रिपोर्ट- नवीन शर्मा
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गुमला में मामूली विवाद बना खूनी खेल, युवक ने टांगी से मारकर कर दी युवती की हत्या

गिरिडीह वार्ड पार्षद रंजीत यादव निगम ठेकेदार के बैठक में शामिल होने से नाराज, उप नगर आयुक्त को पत्र लिख जताई आपत्ति







