श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित 4th Edition Asia Cake Oscars - World Edition 2026 में झारखंड की बेटी को मिला सम्मान
श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित 4th Edition Asia Cake Oscars – World Edition 2026 में झारखंड की राशी सिन्हा को सम्मानित किया गया है.

Ranchi News: झारखंड की बेटी और केक अर्टिस्ट राशी सिन्हा ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है. 17 मई 2026 को श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित 4th Edition Asia Cake Oscars- World Edition 2026 में राशी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. विभिन्न प्रतिष्ठित बेकिंग और केक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन और कलाकारी के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है.

बता दें, कोलंबों में आयोजित इस प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कई देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिसमें राशी ने अपनी कला और क्रिएटिवटी से सभी को प्रभावित किया और प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में अपनी जगह बनाई. और इस प्रतियोगिता में उसे Whipped Cream Wedding Cake Artist Intermediate Category में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित अवॉर्ड और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया है. राशी की इस उपलब्धि के बाद परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का लहर है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

हाथ में हथकड़ी.. मन में प्रेम, मां का श्राद्ध कर्म करने जेल से आया 'कैदी' पुत्र, गमगीन सारा गांव

गिरिडीह के सलूजा गोल्ड स्कूल के समर कैंप में बच्चों ने की जमकर मस्ती, निदेशक ने बताया फिजिकल क्रियाओं को विकास का आवश्यक अंग







