झारखंड के कुमार कुशाग्र को मिली INDIA A टीम में जगह
झारखंड के कुमार कुशाग्र को INDIA A टीम में शामिल किया गया है। श्रीलंका में होने वाले ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान किया गया है। इस इंडिया ए टीम में झारखंड के कुमार कुशाग्र को जगह मिली है। आईपीएल के बाद अब इंडिया ए टीम में कुशाग्र को मिली जगह ।

JHARKHAND (RANCHI): झारखंड के एक और विकेटकीपर बल्लेबाज को मिली इंडिया टीम में जगह । झारखंड के कुमार कुशाग्र को INDIA A टीम में शामिल किया गया है। श्रीलंका में होने वाले ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान किया गया है। इस इंडिया ए टीम में झारखंड के कुमार कुशाग्र को जगह मिली है। झारखंड के जमशेदपुर जिले के कुमार कुशाग्र तीसरे विकेटकीपर बल्लेबाज होंगे जिनको इंडिया ए टीम में शामिल किया गया है। महेंद्र सिंह धोनी और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों के साथ अब कुमार कुशाग्र की गिनती होगी । फिलहाल कुमार कुशाग्र आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे है । घरेलू क्रिकेट में कुमार कुशाग्र का यह साल बेमिसाल रहा है । सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी झारखंड ने जीती थी तो उसमें कुशाग्र का सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा था। विजय हजारे ट्रॉफी और रणजी ट्रॉफी में भी उनका 50 से ज्यादा एवरेज है । ऐसे में इंडिया ए टीम में सिलेक्शन कुशाग्र के कड़े मेहनत का परिणाम है । यह ट्राई सीरीज इंडिया ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच खेली जाएगी । इंडिया ए टीम की बात करे तो कप्तान तिलक वर्मा होंगे । वही 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी टीम में शामिल किया गया है। इंडिया ए स्क्वॉड: तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उपकप्तान), आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विपराज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान. ट्राई सीरीज का पूरा शेड्यूल 9 जून 2026 – इंडिया A vs श्रीलंका A 11 जून 2026 – इंडिया A vs अफगानिस्तान A 13 जून 2026 – अफगानिस्तान A vs श्रीलंका A 15 जून 2026 – इंडिया A vs श्रीलंका A 17 जून 2026 – इंडिया A vs अफगानिस्तान A 19 जून 2026 – अफगानिस्तान A vs श्रीलंका A 21 जून 2026 – फाइनल मुकाबला
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जनता दरबार बना उम्मीद का केंद्र, लोगों के दिलों में बढ़ा डीसी पर भरोसा

चांदी चमकाने के नाम पर ठगी का खेल बेनकाब, पलामू पुलिस ने छह सदस्यीय अंतरराज्यीय गिरोह को दबोचा







