झारखंड इस्पात फैक्ट्री बॉयलर ब्लास्ट मामला, त्रिपक्षीय वार्ता में मुआवजे पर बनी सहमति
सोमवार की सुबह झारखंड इस्पात फैक्ट्री में हुए बॉयलर ब्लास्ट मामले को लेकर मजदूरों ने सड़क जाम कर रखा था. उनके द्वारा मुआवजे की मांग की जा रही थी. जिसपर बातचीत के बाद सहमति बन गई है.

Jharkhand (Ramgarh): झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड में बॉयलर ब्लास्ट को लेकर चल रहा विवाद अब थम गया है. देर रात करीब 11 बजे हुई त्रिपक्षीय वार्ता में कंपनी प्रबंधन, स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारियों के बीच अहम सहमति बनी.
समझौते के बाद आंदोलनकारियों ने गेट जाम और सड़क जाम को हटा लिया, जिससे इलाके में आवागमन फिर से सामान्य हो गया.
बता दें कि इस हादसे में नौ मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनमें से इलाज के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि सात मजदूर अब भी गंभीर हालत में इलाजरत हैं.
वार्ता में यह तय हुआ है कि मृतक मजदूरों के आश्रितों को 21-21 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. वहीं, सभी घायलों के बेहतर इलाज की पूरी जिम्मेदारी कंपनी द्वारा वहन किया जाएगा.
इसके अलावा, यदि कोई मजदूर इस हादसे में दिव्यांग होता है, तो उसके एक आश्रित को कंपनी में नौकरी दी जाएगी. वहीं अगर किसी दिव्यांग मजदूर के परिवार में नौकरी के लिए कोई योग्य आश्रित नहीं होता है, तो कंपनी उसे बैठाकर वेतन देने की लिखित सहमति भी दे चुकी है.
रिपोर्ट: संजय कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमशेदपुर पुलिस की अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री पर बड़ी कार्रवाई, 3 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

बोकारो ट्रेजरी से 3 करोड़ 15 लाख की अवैध निकासी, पूर्व सांसद ने की CM के इस्तीफे की मांग






