Jharkhand municipal elections: आज झारखंड में लोकतंत्र का बड़ा दिन है. झारखंड के 48 नगर निकायों में सुबह 7 बजे से ही मतदान शुरू हुआ है. जो शाम 5 बजे तक जारी रहेगा. नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. मतदान बूथों पर लोगों की लंबी कतारें लगी है जो मतदान के लिए अपनी पारी की प्रतीक्षा करते हुए देखे जा सकते है.
चीफ सेक्रेटरी अविनाश कुमार किया अपने मत का प्रयोग
चीफ सेक्रेटरी अविनाश कुमार ने एटीआई स्थित मतदान केंद्र में वोटिंग की. उनके साथ उनकी धर्मपत्नी ने भी वोट डाला. इस दौरान चीफ सेक्रेटरी ने नक्षत्र न्यूज़ से खास बातचीत में जनता से बढ़-चढ़कर वोट करने की अपील की. साथ ही शहर की सरकार के महत्व को भी साझा किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयास के बाद नगर निकाय चुनाव आखिरकार संभव हो पाया है.
दोपहर 1 बजे तक 37.44% मतदान
मतदान केंद्रों पर मतदाता लगातार अपना वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं. सुबह से लेकर अबतक दोपहर 1 बजे तक कुल 37.44% मतदान हुआ है.

आशा लकड़ा ने डाला वोट
झारखंड में लोकतंत्र के महापर्व में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने भी हिस्सा लेकर अपने मत का प्रयोग किया. उन्होंने वार्ड संख्या 10 के होली क्रॉस पब्लिक स्कूल, वर्धमान कंपाउंड, लालपुर, स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया. 
अलका तिवारी की लोगों से अपील, अधिक से अधिक लोग करें मतदान
11 बजे तक आए आंकड़ों के बाद राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने कहा कि शहरी इलाकों में वोटर कम निकल रहे हैं. हम अपील करना चाहेंगे कि ज्यादा से ज्यादा लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें. बूथों में हो रहे हंगामे को लेकर कहा कि ऐसी कोई भी घटना बूथ के अंदर नहीं हुई है सभी बूथ के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हो रही है और प्रशासन अपना काम कर रही है.
वार्ड नंबर 26 के मतदान केंद्र संख्या 7 वोट डालेंगे CM
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने मत का प्रयोग करने के लिए हरमू रोड स्थित संत कुलदीप हाई स्कूल पहुंचेंगे, जहां वार्ड नंबर 26 के मतदान केंद्र संख्या 7 में सीएम अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.
मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया अपने मत का प्रयोग
राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने रांची नगर निगम चुनाव के लिए अपना मतदान किया. उन्होंने बनहोरा के दहिसोत स्थित संत अजय मिडिल स्कूल पहुंचकर मतदान केंद्र संख्या 6 पर अपने मत का प्रयोग किया. इस दौरान मंत्री ने आम जनता से निकाय चुनाव में बढ़चढ़ कर भाग लेने और मतदान करने की अपील की है. उन्होंने मतदान के बाद अपनी तस्वीर जारी करते हुए कहा है कि शहर की सरकार चुनने का ये लोकतांत्रिक माध्यम है. लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेकर अपने क्षेत्र के लिए शिक्षित, अनुभवी, दूरदर्शी और विकसित शहर बनाने की सोच रखने वाले जन प्रतिनिधि का चुनाव करें.
48 नगर निकायों में सुबह 11 बजे तक 23% मतदान
सुबह 7 बजे से लेकर अबतक यानी 11 बजे तक कुल 23% मतदान हुआ है. मतदाता लगातार मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं और अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं.
रांची - 14.60
बुंडू - 25.16
गुमला - 21.34
खूंटी - 26.36
सिमडेगा - 26.43
देवघर नगर निगम - 19.16
गढ़वा नगर परिषद - 22.45
हजारीबाग नगर निगम - 18.2
गिरिडीह नगर निगम - 19.56
चास नगर निगम - 16.15
फुसरो नगर परिषद - 21.33
रामगढ़ नगर परिषद - 23.43
आदित्यपुर - 21.80
चिरकुंडा - 18.73

राज्यपाल ने डाला अपना वोट
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एटीआई परिसर में अपने मताधिकार का प्रयोग किया. 
महापौर प्रत्याशी रमा खलखो ने डाला वोट
महापौर प्रत्याशी रमा खलखो भी वोट डालने के लिए रांची के हिनू स्थित लोयोला कॉन्वेंट स्कूल (एयरपोर्ट रोड) पहुंची जहां उन्होंने मतदान केंद्र में प्रवेश कर अपना वोट डाला. मौके पर मीडिया से बात करते हुए रमा खलखो ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि घरों से निकले और अपने वोट का प्रयोग जरूर करें. वहीं मतदान केंद्र में बदले जाने से कई लोगों को परेशानी हो रही है इसपर रमा खलखों ने चिंता व्यक्त की साथ ही प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि व्यवस्था को जल्द दुरुस्त किया जाए, ताकि मतदाताओं को किसी तरह की कोई असुविधा न हो.
सभी निकायों का सुबह 9 बजे तक का वोटिंग प्रतिशत
सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत
▫️रांची नगर निगम - 07.28%
▫️बुंडू नगर पंचायत - 11.74%
राज्य निर्वाचन आयोग की आयुक्त अलका तिवारी ने डाला वोट
राज्य निर्वाचन आयोग की आयुक्त अलका तिवारी धुर्वा स्थित संत थॉमस स्कूल मतदान केंद्र पहुंचीं. जहां उन्होंने अपने मत का प्रयोग कि. इस दौरान मौके पर अलका तिवारी ने नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही उन्होंने अधिकारियं को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के निर्देश दिए. 
महापौर उम्मीदवार रोशनी खलखो ने डाला वोट
रांची में महापौर उम्मीदवार रोशनी खलखो ने अपने मत का प्रयोग किया. 
राजधानी रांची के दो नगरपालिका (रांची नगर निगम और बुंडू नगर पंचायत) सहित राज्यभर के कुल 48 निकायों में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है. जो शाम पांच बजे तक चलेगी. बता दें, चुनाव के नतीजे 27 फरवरी को घोषित किए जाएंगे. 
इन निकायों में हो रहा मतदान
झारखंड नगर निकाय के चुनाव में कुल 6,124 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाने के लिए चुनावी दंगल में उतरे हैं. वहीं, इनमे से किन-किन उम्मीदवारों के सर पर ताज सजेगा इसका फैसला 43 लाख 33 हजार 574 मतदाता अपने मत के प्रयोग से करेंगे. चुनावी होड़ में 6,124 उम्मीदवार दावेदारी पेश कर रहे हैं महापौर और अध्यक्ष पद के लिए 561 प्रत्याशी चुनावी दंगल में हैं जिसमें कुल 235 महिला प्रत्याशी हैं. जबकि वार्ड पार्षद पद के लिए 5562 प्रत्याशी अपनी ताकत झोंक रहे हैं इनमें 2,727 महिला प्रत्याशी शामिल हैं.
48 निकायों में 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायतों में चुनाव हो रहा है. हालांकि इसमें कुल 1,087 वार्ड हैं, मगर सिर्फ 1,042 वार्डों में चुनाव हो रहा है. वजह यह है कि 41 पार्षद निर्विरोध चुने जा चुके हैं वहीं 3 वार्ड में नामांकन नहीं हुआ था जिसके कारण वह रिक्त ही रह गया. जबकि, मानगो नगर निगम के एक वार्ड उम्मीदवार के निधन होने की वजह से वहां चुनाव टाल दिया गया है.
पोलिंग बूथों पर सशस्त्र पुलिस बल और अतिरिक्त बल तैनात
चुनाव को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है. चुनाव शांति और सौहार्दपूर्ण संपन्न हो इसे लेकर सभी पोलिंग बूथों पर सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की गई है साथ ही अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात किया गया है. मतदान को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है. प्रशासन द्वारा लोगों से अपील किया जा रहा है कि लोग अपने-अपने घरों से निकलें और मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मत का इस्तेमाल करें.
2129 भवनों में बनाए गए हैं कुल 4307 मतदान केंद्र
बता दें, इस बार नगर निकाय का चुनाव बैलेट पेपर से हो रहा है. इस बार NOTA का कोई प्रावधान नहीं है. शहर की सरकार में कुल 43 लाख 33 हजार 574 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे जिसमें 21 लाख 26 हजार 227 महिला, 22 लाख 7 हजार 203 पुरुष और 144 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. मतदान के लिए 2129 भवनों में कुल 4307 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. जिसमें 2445 केंद्र संवेदनशील और 896 अति संवेदनशील घोषित घोषित किया गया है.








