झारखंड नगर निकाय चुनाव: 23 फरवरी को मतदान करने जाना है.. इनसे साबित करें अपनी पहचान
23 फरवरी को झारखंड में नगर निकाय को लेकर मतदान होने हैं. मतदान के दौरान पहचान साबित करने में समस्या न हो, इसे लेकर राज्य चुनाव आयोग द्वारा दस्तावेजों की सूची तैयार की है. जिनमें से किसी एक के प्रयोग से आप मतदान कर सकते हैं.

Jharkhand (Ranchi): राज्य में आगामी 23 फरवरी 2026 (सोमवार) को नगर निकाय का चुनाव होना निर्धारित है. इसे लेकर जहां चुनावी प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार अपने अंतिम चरण में पहुंचा हुआ है. वहीं राज्य निर्वाचन आयोग ने सूचना जारी कर दी है कि मतदान के लिए किन जस्तावेजों की आवश्यकता है.
मतदान के दौरान मतदाता, की पहचान ठीक ढंग से होनी चाहिए इसलिए ऐसे निर्वाचकों की पहचान साबित करने के लिए निम्न दस्तावेज आयोग द्वारा निर्धारित किये गये हैं:
- भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किया गया मतदाता पहचान पत्र (EPIC)
- निर्वाचन तंत्र द्वारा जारी प्रमाणिक फोटोयुक्त मतदाता पर्ची
- पासपोर्ट
- ड्राईविंग लाइसेंस
- राज्य या केंद्र सरकार के कर्मचारियों को दी गई उनकी आईडी
- बैंक / डाकघर फोटोयुक्त पास बुक
- आयकर पहचान पत्र (पैन कार्ड)
- आधार कार्ड
- राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR)
- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत जारी फोटोयुक्त जॉब कार्ड।
- फोटोयुक्त स्वास्थ बीमा योजना (स्माट कार्ड)
- फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज
अबुआ साथी के नाम से किसी भी तरह की पहचान पत्र आदि या चुनाव से संबंधी शिकायत के लिए एक आधिकारिक नंबर जारी किया गया है: 9430328080
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड में आज और कल ओलावृष्टि के साथ होगी बारिश, वज्रपात की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

सावधान ! राजधानी Ranchi में कचरा फैलाया तो अब खैर नहीं....नगर निगम की आप पर होगी कड़ी नजर






