Jharkhand: स्वर्णरेखा नदी किनारे मिला विश्वयुद्ध के समय का जिंदा बम, सेना की ली जा सकती है मदद
पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में स्वर्णरेखा नदी के किनारे 227 किलो का रहस्यमयी बम मिला है. बताया जा रहा है कि यह दूसरे विश्वयुद्ध के समय का है.

Jharkhand (East Singhbhum): झारखंड में स्वर्णरेखा नदी किनारे एक विश्वयुद्ध के समय का बम बरामद हुआ है. बहरागोड़ा में मिले इस बम ने हलचल पैदा कर रखा है. इसका वजन 227 किलो बताया जा रहा है. वहीं यह चिंताजनक इसलिए भी है, क्योंकि यह जिंदा बम है. जिसे डिफ्यूज करने की खातिर बताया जा रहा है कि अब सेना की मदद ली जाएगी.
बीते मंगलवार को बालू खुदाई के दौरान ये बम मिला था. हालांकि ग्रामीणों के सूचना देने के बाद भी प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया. दो दिन के बाद गुरुवार को रांची से पहुंची बम निरोधक दस्ता ने प्रारंभिक जांच के बाद पुष्टि की है कि यह एक शक्तिशाली बम है.
दस्ते के प्रभारी नंदकिशोर सिंह ने बताया था बरामद बम आकार में बड़ा और अत्यंत घातक है. लगभग 227 किलो वजन है. इसकी संवेदनशीलता को देखते हुए इसे सामान्य तरीके से निष्क्रिय करना संभव नहीं है.
इसे सुरक्षित ढंग से निष्क्रिय करने के लिए उच्च स्तरीय तकनीकी विशेषज्ञता की आवश्यकता है, जो केवल भारतीय सेना के पास उपलब्ध है. मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने बम मिलने वाले क्षेत्र को पूरी तरह सील कर दिया है.
साथ ही आसपास के ग्रामीणों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे उस स्थान के निकट न जाएं और किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ से बचें. उल्लेखनीय है कि लगभग सात माह पूर्व पश्चिम बंगाल के गोपीबल्लापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आशुई के निकट भरमपुर गांव के समीप स्वर्णरेखा नदी में इसी प्रकार का एक बम मिला था.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 15 अप्रैल को, प्रोजेक्ट भवन में जुटेंगे दिग्गज

बुलडोजर कार्रवाई में निर्माणाधीन मकान जमींदोज, भू-माफियाओं के अवैध कब्जे से गिरिडीह वन विभाग ने दिलाई मुक्ति







