Jharkhand निकाय चुनाव: डॉक्टर शैलेन्द्र के समर्थन में प्रदेश भाजपा ने निकाली बाइक रैली, 23 को है मतदान
राज्य में निकाय चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार अपने अंतिम चरण में है. इसी कड़ी में गिरिडीह भजपा द्वारा अपने उम्मीदवार शैलेंद्र चौधरी के समर्थन में एक बाइक रैली का आयोजन किया गया.

Jharkhand (Giridih): निकाय चुनाव में चुनाव प्रचार के दौरान शुक्रवार को गिरिडीह भाजपा ने शहर में भव्य बाइक रैली का आयोजन किया. बाइक रैली में पूर्व सांसद रविंद्र राय, पूर्व मंत्री राजपालीवाल, मेयर उम्मीदवार सह भाजपा नेता डॉक्टर शैलेन्द्र चौधरी, मेयर सुनील पासवान, महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ताओ के साथ हिंदू संगठन के कार्यकर्त्ता भी शामिल हुए.
पचम्बा में कल्याणडीह से निकले बाइक जुलूस में इस दौरान प्रभु राम के जयकारे जमकर लगाए गए. बाइक रैली ने कल्याणडीह से निकल कर पूरे पचम्बा का भ्र्मन करते हुए शहर में प्रवेश किया. जुलूस को शहर की जनता का भी समर्थन मिला.
हालांकि नगर थाना पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से बाइक रैली को अम्बेडकर चौक पर कुछ देर के लिए रोके रखा. कुछ देर के बाद बाइक रैली कई चौकों से गुजरी. रैली इस दौरान शहर से होते हुए गिरिडीह के अजीडीह पहुंच कर समाप्त हुई.
Report: Manoj Kumar Pintu
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह के सरिया में सड़क हादसा, युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने की आवाजाही बाधित

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी






