झारखंड बंद की तारीख बदली गई, गुड फ्राइडे को लेकर लिया गया फैसला
भाजपा द्वारा हजारीबाग के विष्णुगढ़ में हुए दुष्कर्म और हत्याकांड के विरोध में झारखंड बंद बुलाया गया है. जिसकी तारीख 3 अप्रैल निर्धारित की गई थी. इस तारीख में त्योहार को लेकर बदलाव की गई है. अब 3 की जगह 9 अप्रैल को बंद बुलाया गया है.

Jharkhand (Ranchi): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने पूर्व घोषित झारखंड बंद के कार्यक्रम की तिथि में गुड फ्राइडे त्यौहार के कारण बदलाव किया है.
साहू ने कहा कि भाजपा सर्व पंथ सम भाव पर चलने वाली पार्टी है. इसलिए किसी भी धर्म सम्प्रदाय के कार्यक्रम में भाजपा बाधक नहीं बनना चाहती.
उन्होंने कहा कि एक तरफ राज्य की विधि व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है वहीं राज्य की बहन बेटियों के साथ बलात्कार, दुष्कर्म की घटनाएं आम हो चुकी है. राज्य सरकार केवल लूट खसोट और भ्रष्टाचार में व्यस्त है.
कहा कि 24 मार्च को हजारीबाग जिला अंतर्गत विष्णुगढ़ प्रखंड के कुसुंबा गांव की बेटी के साथ जो हुआ वह किसी भी प्रकार से क्षम्य नहीं है. साथ ही राज्य सरकार की तुष्टीकरण नीति के कारण समुदाय विशेष के अपराधियों का मनोबल बढ़ा है.राज्य सरकार वोट बैंक की राजनीति कर रही है.
कहा कि राज्य सरकार को चेतावनी देने केलिए झारखंड की जनता भाजपा के आह्वान पर 3 तारीख को मशाल जुलूस निकालकर राज्य सरकार को आईना दिखाएगी साथ ही 9 अप्रैल को झारखंड सरकार से विधि व्यवस्था को ठीक करने केलिए विरोध दर्ज कराते हुए झारखंड को बंद कराएगी.
कहा कि अब झारखंड में अपराध की पराकाष्ठा हो चुकी है.इसलिए बंद के माध्यम से जनता सड़कों पर उतरेगी.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

उपायुक्त की अध्यक्षता में शासी समिति की बैठक,लिए गए अहम निर्णय

Giridih: टीबड़ेबाल टेक्सटाइल में लगी भीषण आग, घंटों की मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू






