Video! : लगातार बैरिकेडिंग तोड़ते हुए जगन्नाथपुर मंदिर तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस बेबस!
लगातार सुरक्षा घेरों को तोड़ते हुए छात्रों का यह विशाल हुजूम अब झारखंड विधानसभा के बिल्कुल मुहाने यानी 'जगन्नाथपुर मंदिर' के पास पहुंच गया है। जगन्नाथपुर मंदिर नया विधानसभा भवन के बेहद करीब है

JPSC-JSSC Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में सुधार की मांग को लेकर विधानसभा का घेराव करने निकले छात्रों का आंदोलन अब पूरी तरह से उग्र हो चुका है। रांची की सड़कों पर उतरे हजारों छात्रों का रेला रोके नहीं रुक रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा लगाए गए एक के बाद एक कई बैरिकेडिंग को ध्वस्त करते हुए यह विशाल हुजूम लगातार आगे की ओर बढ़ रहा है। पुलिस की समझाइश और चेतावनियों का उग्र छात्रों पर कोई असर नहीं हो रहा है।
विधानसभा के करीब जगन्नाथपुर मंदिर पहुंचे छात्र
लगातार सुरक्षा घेरों को तोड़ते हुए छात्रों का यह विशाल हुजूम अब झारखंड विधानसभा के बिल्कुल मुहाने यानी 'जगन्नाथपुर मंदिर' के पास पहुंच गया है। जगन्नाथपुर मंदिर नया विधानसभा भवन के बेहद करीब स्थित है। छात्रों के यहां तक पहुंचने का सीधा मतलब है कि प्रशासन की शुरुआती सुरक्षा पंक्तियां पूरी तरह से नाकाम हो चुकी हैं और अब प्रदर्शनकारी अपने अंतिम लक्ष्य (विधानसभा घेराव) से महज कुछ ही दूरी पर हैं।
प्रशासन के पसीने छूटे
छात्रों की भारी भीड़, उनका आक्रोश और लगातार बैरिकेडिंग तोड़ने की घटनाओं ने पुलिस-प्रशासन के पसीने छुड़ा दिए हैं। हजारों की संख्या में उमड़े इस हुजूम के सामने पुलिस बल फिलहाल बेबस और मूकदर्शक बना नजर आ रहा है। प्रशासन किसी भी तरह के बड़े बल प्रयोग से बच रहा है, लेकिन भीड़ के दबाव के कारण पुलिस को लगातार पीछे हटना पड़ रहा है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Video! : रांची में छात्र आंदोलन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, उग्र छात्रों पर लाठीचार्ज, विधानसभा के सभी गेट सील!

'झुकेगा नहीं साला...', JPSC आंदोलन में पुष्पा का स्वैग, पुलिस को चकमा देकर पिछले रास्ते से विधानसभा की ओर बढ़े छात्र







