झरिया विधायक रागिनी सिंह ने केंद्रीय कोयला मंत्री से की मुलाकात, उठाया केंदुआडीह का मुद्दा
धनबाद के झरिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक रागिनी सिंह ने दिल्ली में केंद्रीय कोयला और खनन मंत्री कगिशन रेड्डी से मुलाकात की. उन्होंने धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग को चालू करने सहित कई मुद्दे केंद्रीय मंत्री के सामने रखे.

Dhanbad, Jharkhand: झरिया विधायक रागिनी सिंह ने केंदुआ भू-धसान प्रभावितों के विस्थापन और धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग को जल्द चालू कराने की मांग उठाई है. उन्होंने केंद्रीय कोयला मंत्री किशन रेड्डी से मुलाकात की.
केंदुआ क्षेत्र में हुए भू-धसान एवं गैस रिसाव से प्रभावित लोगों की स्थिति, खनन प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे ग्रामीणों के विस्थापन, कतरास के सोनारडीह क्षेत्र में हुए भू-धसान तथा बंद पड़े धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग को जल्द दुरुस्त कर पुनः चालू कराने के मुद्दे पर विस्तारपूर्वक चर्चा की.
प्रभावित क्षेत्रों का शीघ्र सर्वे कराने तथा भू-धसान एवं गैस रिसाव से प्रभावित परिवारों के सुरक्षित विस्थापन, समुचित पुनर्वास, वैकल्पिक आवास एवं मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था जल्द सुनिश्चित कराने तथा धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग की मरम्मत, भराई एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप कार्य कराकर उसे आम जनता के लिए जल्द चालू कराने पर जोर दिया.
केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सभी विषयों को गंभीरता से लेते हुए आश्वस्त किया कि संबंधित विभागों एवं अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई एवं त्वरित निष्पादन सुनिश्चित कराएंगे.
(झरिया से अमित विश्वकर्मा की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रामगढ़ के पूरबडीह गांव में हाथियों ने मचाया आतंक, दीवार तोड़कर घर में घुसे.. अनाज भी कर दिया नष्ट

गोड्डा में पुलिस का बड़ा एक्शन : राहगीरों को लूटने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई बाइक-मोबाइल बरामद







