Jehanabad: शादी का झांसा देकर आरोपी 5 साल तक करता रहा यौन शोषण, देने लगा युवती को जान से मारने की धमकी
जहानाबाद का रहने वाला अविनाश उर्फ धीरज के साथ युवती की लव स्टोरी शारीरिक संबंध तक पहुंची, फिर यह सिलसिला चलता रहा. लड़की ने जब शादी की बात की तो बहाना बनाकर टालने लगा. इस बीच उसका जबरन गर्भपात भी कराया गया..
Bihar (Jehanabad): जहानाबाद में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का गंभीर मामला सामने आया है. पीड़िता ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
पीड़िता के अनुसार, वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जहानाबाद में अपने एक रिश्तेदार के यहां रह रही थी. इसी दौरान उसकी मुलाकात कोर्ट स्टेशन के पास एक युवक से हुई, जिसने अपना नाम अविनाश ब्रजराज उर्फ धीरज कुमार (33) बताया. धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाया. बताया कि लड़के साथ वह 5 सालों से रिलेशनशिप में है.
आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. वह युवती को आदर्श नगर स्थित अपने किराए के मकान पर भी ले जाया करता था. बाद में युवती पटना के राजा बाजार इलाके में रहने लगी, जहां भी आरोपी का आना-जाना जारी रहा और शोषण होता रहा.
पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस दौरान वह गर्भवती हो गई, लेकिन आरोपी ने धोखे में रखकर जबरन गर्भपात करा दिया. जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी बहाने बनाकर टालने लगा. साथ ही युवती ने बताया कि कई तरकीबें लगाकर उसे डराने का भी प्रयास करता था. जिसके कारण वह उसकी इच्छा पूरी करती रहे.
कुछ समय बाद युवती को शक हुआ, जिसके बाद उसने आरोपी का मोबाइल देखा. उसमें किसी अन्य युवती से बातचीत और संबंध के संकेत मिले. इस बारे में पूछने पर आरोपी ने इनकार कर दिया.
लड़की ने बताया कि नगर थाना में मामला दर्ज करने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही. उसने यह भी बताया कि उसके पीछे कुछ और लड़के भी पड़े हुए हैं, साथ ही उसे जान का भी खतरा है. ये लड़के उसके पीछे तब से ही हैं, जब उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. युवती ने कहा कि यदि उसके साथ कुछ भी होता है तो इसकी जिम्मेवार नगर थाना पर होगी.
पीड़िता के अनुसार लड़के की शादी कहीं और तय हो चुकी थी, जिसकी आरोपी ने जानकारी नहीं दी. पूछने पर बहाने बनाने लग गया. साथ ही लड़की को पिस्तौल निकालकर जान से मारने की धमकी देने लगा. उसके अनुसार लड़के ने धमकी दी कि अगर किसी और से कुछ कहा तो जान से हाथ धो बैठोगी.
फिलहाल, पीड़िता की शिकायत पर नगर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. थाना प्रभारी उमेश प्रसाद ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
रिपोर्ट: बरुण कुमार
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नाबालिग के शरीर में बदलाव से खुला चार माह पहले का दुष्कर्म कांड, POCSO के तहत आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ केस

Bihar: बेटे की चाह में दो गोतनियों की पिटाई, महिलाएं ससुराल पक्ष पर लगा रहीं प्रताड़ना का आरोप






