जावेद अख्तर को चुना गया भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिलाध्यक्ष
रविवार को भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ की एक अहम बैठक में नए जिलाध्यक्ष का चुनाव किया गया. रांची के ही वरिष्ठ पत्रकार जावेद अख्तर को संघ का नया जिलाध्यक्ष चुना गया है.

Jharkhand (Ranchi): राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह के निर्देश पर रविवार को भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला परिषदन में हुई. जिसमें रांची के वरिष्ठ पत्रकार जावेद अख्तर को जिला अध्यक्ष चुना गया.
सभा में केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर जयपुर के वरिष्ठ पत्रकार सह भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के राजस्थान के पदाधिकारी गोपाल कृष्ण शर्मा मौजूद थे. बैठक में संघ के राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड प्रभारी संतोष पाठक, प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी समेत बडी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे.
उनके अध्यक्ष चुने जाने पर विभिन्न संगठन से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई दी है. प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी ने उनके मनोयन की घोषणा की. विदित हो कि जावेद अख्तर रांची प्रेस क्लब के सचिव भी रह चुके हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गुमला के इंस्पेक्टर महेंद्र करमाली की महिला के साथ फोटो वायरल, पुलिस महकमे में बवाल

छात्रा का मानसिक तनाव बना मौत की वजह, इंटर की छात्रा ने फांसी से झूलकर की आत्महत्या







